धमतरी : सोशल मीडिया के ज़माने में अतिरिक्त वैवाहिक प्रेम-प्रसंग के मामले काफी बढ़ गये है, ऐसे में इनके दुष्प्रभाव भी सामने आ रहे है, ऐसे ही छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के ग्राम बाजार कुर्रीडीह में हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक महिला के पति ने अवैध संबंध के शक में टंगिया मारकर युवक की बेरहमी से हत्या कर दी है। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। जिसके बाद पुलिस ने भी मामले की जांच शुरु कर दी है।
बताया गया है कि यह पूरा मामला केरेगांव थाना क्षेत्र का है। मृतक की पहचान मध्य प्रदेश के मंदसौर निवासी शंकर सूर्यवंशी के रूप में हुई है। मामले के अनुसार शंकर सूर्यवंशी का करीब एक साल पहले मोबाईल फोन के जरिए बाजार कुर्रीडीह की रहने वाली एक महिला से जान पहचान हुई थी। इस दौरान शंकर ने खुद को सेना का जवान बताकर महिला को गुमराह किया, दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग शुरू हुआ और बात आगे तक बढ़ी।
पति ने रंगे हाथ पकड़ा :
मामले के अनुसार बुधवार को शंकर सूर्यवंशी अपनी महिला मित्र से मिलने मंदसौर से धमतरी पहुंचा था। जिसके बाद रात में वह महिला के घर पर ही रुका हुआ था। इसी दौरान महिला के पति ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथ पकड़ लिया और वह काफी आअग बबूला हो गया। इसके बाद उसने टंगिया से सूर्यवंशी पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है।
इस घटना के बाद पुलिस को सूचना दी गई, मामले की सूचना मिलते ही केरेगांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी। अबआरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी ने शातिराना तरीके से हत्या की इस घटना को अंजाम दिया था। पहले अपनी पत्नी के प्रेमी को घर बुलाया। इसके बाद रात के अंधेरे में उसकी कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। दरअसल, ग्राम बाजार कुर्रीडीह में रहने वाली पूर्णिमा सोरी (31) पति योगेंद्र सोरी का प्रेम प्रसंग लगभग एक साल से मध्यप्रदेश के मंदसौर में रहने वाले शंकर सूर्यवंशी के साथ चल रहा था।
ऐसे दिया वारदात को अंजाम :
बताया गया है कि नाराज पूर्णिमा के पति योगेंद्र ने शंकर की हत्या की साजिश रच डाली और 8 जुलाई को जब शंकर बाजार कुर्रीडीह पहुंचा, तो योगेंद्र ने अपनी पत्नी से कहकर उसे घर बुला लिया। रात में भोजन करने के बाद पति-पत्नी, दोनों बच्चे और शंकर एक ही हॉल में सो गए। रात 3 बजे के आसपास योगेंद्र ने शंकर के गले पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया था। गंभीर रूप से घायल शंकर को तुरंत 108 एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल धमतरी लाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजने की तैयारी :
इस घटना की सूचना मिलते ही केरेगांव पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद घटनास्थल का निरीक्षण कर हत्या में इस्तेमाल होने वाले कुल्हाड़ी को बरामद कर आरोपी योगेंद्र सोरी को गिरफ्तार कर लिया गया। इसके साथ ही आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा जा रहा है। शुरुआती दौर में यह अफवाह भी उड़ी कि मृतक पुलिस का जवान था, लेकिन पुलिस ने इस बात को सिरे से खारिज कर दिया है और स्पष्ट किया है कि युवक किसी भी फोर्स में नहीं था।



