बीजापुर : पति-पत्नी के रिश्ते को काफी महत्वपूर्ण और भरोसे का माना जाता है, उन्हें एक ही गाड़ी के दो पहियों के रूप में देखा जाता है, वहीँ महिलाओं को एक कोमल, सौम्य और सहनशील स्वाभाव का माना जाता है तो वर्तमान में अब महिलायें काफी हद तक कठोर और क्रूर होने लगी है, ऐसे में अब खौफनाक मामले लगातार सामने आ रहे है, जिनमें पतियों कि हत्या के काण्ड सामने आ रहे है। यह सिर्फ निम्न वर्ग तक ही नहीं बल्कि मध्यम और उच्च वर्ग के मामले भी है, ऐसे ही छत्तीसगढ़ के बीजापुर से हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां पत्नी ने साथियों के साथ मिलकर अपने ही पति की पिटाई करके उसे कुयें में फेंक दिया, उसके सिर पर पत्थर से प्राणघातक हमला भी किया। इस घटना में गंभीर रूप से घायल पति ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। यह पूरा मामला बीजापुर कोतवाली थाना क्षेत्र का है।
इस मामले में मिली जानकारी अनुसार, वार्ड क्रमांक-07 शांतिनगर में रहने वाले दिलीप कड़ियम रिंकी कुड़ियम और रिंकी कुड़ियम नगर पालिका बीजापुर में सफ़ाई कर्मी के तौर पर कार्य कर रहें थे। कार्य के दौरान आये दिन दोनों के बीच अनबन बना रहता था। बताया जा रहा है कि रिंकी ने 5 जुलाई को कुछ युवकों के साथ मिलकर दिलीप पर धारदार हथियार से हमला कर दिया था। इसके बाद उसके सिर पर पत्थर मारकर घर के पास कुयें में धक्का दे दिया।
ईलाज के दौरान तोड़ा दम :
इस घटना में गंभीर रूप से घायल दिलीप को परिजनों ने जिला हॉस्पिटल बीजापुर पहुंचाया, जहां से बेहतर ईलाज के लिए उसे मेकाज जगदलपुर रेपर किया गया। इसी दौरान उसने दम तोड़ दिया। जिसके बाद परिजनों की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और अपराध दर्ज कर आरोपी रिंकी कुड़ियम को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया है। इसके साथ ही बाकी मामले में संलिप्त फरार आरोपियों की पुलिस की ओर से पतासाजी की जा रही हैं। पुलिस ने बाकी आरोपियों को भी जल्द ही पकड़ने की बात कही है।



