दुर्ग/भिलाई : एजी लगने कि कई बार भीषण घटनायें सामने आती रहती है, ऐसे ही आग लगने कि घटना सामने आई है, जहाँ भिलाई के वैशाली नगर थाना क्षेत्र स्थित श्रीराम मार्केट में सोमवार को एक किराना दुकान में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। यह आग इतनी तेजी से फैली कि दुकान के ऊपर पहली मंजिल पर मौजूद तीन लोगों को जान बचाने के लिए छत से कूदना पड़ गया, जिससे गंभीर हादसे कि स्थिति बन गई थी। इस हादसे में दो युवक सामान्य रूप से झुलस गये, जबकि दुकान और गोदाम में रखा हुआ लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया है।
घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार, श्रीराम मार्केट स्थित राजेश किराना में अचानक आग भड़क उठी। बताया जा रहा है कि दुकान में बिक्री के लिए पेट्रोल भी रखा हुआ था, जिसके कारण आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। जिसके बाद आग की लपटें पूरे दुकान और गोदाम में तेजी से फैल गईं, जिससे वहां रखा अधिकांश सामान जल गया, वहां काम कर रहे लोगों में अफरातफरी मच गई।
आग लगने के दौरान पहली मंजिल पर मौजूद तीन लोग अंदर फंस गये थे। धुआं और आग बढ़ने पर उन्होंने छत के रास्ते कूदकर अपनी जान बचाई। वहीं दो युवक आग की चपेट में आने से सामान्य रूप से झुलस गये, जिन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। घटना को लेकर स्थानीय लोगों का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद करीब आधे घंटे तक दमकल की टीम मौके पर नहीं पहुंची। इस दौरान आसपास के लोगों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास करते रहे और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक हादसे में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। वैशाली नगर थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई। दमकल कर्मियों कि ढिलाई पर लोगों ने काफी नाराजगी जताई।



