बिलासपुर : अधूरे विकास कार्य और लापरवाही से निर्माण करने से कई बार निर्माण पूरा नहीं होता, ऐसे में संकेतक लगाना अनिवार्य होता है, लेकिन ठेकेदारों की लापरवाही किसी के लिये गंभीर हादसा बन सकती है, ऐसे ही कई बार अधूरी पुलों से वाहनों के गिरने की घटनायें सामने आती रहती है, ऐसी ही एक घटना फिर से सामने आई है, मामले के अनुसार बिलासपुर-उरगा नव निर्माणाधीन सड़क पर देर रात बड़ा हादसा हो गया है, यहाँ घटना के दौरान कोई संकेतक ना होने की वजह से वाहन चालक को समझ में नहीं आय जिसके बाद उसने गाड़ी आगे बढ़ा दी। जिसके बाद ढेंका के पास निर्माणाधीन पुल से एक कार करीब 30 फीट नीचे जा गिरी। इस दर्दनाक हादसे में कार सवार 4 युवक गंभीर रूप से घायल हो गये है।
जानकारी के अनुसार, CG13AS9262 नंबर की कार में सभी युवक कोरबा से बिलासपुर की ओर आ रहे थे। अरपा नदी पर बन रहे पुल का एक हिस्सा अभी अधूरा है और आगे सड़क नहीं जुड़ी हुई है। बताया जा रहा है कि कार सवारों को इसकी जानकारी नहीं थी, जिसके चलते कार सीधे अधूरे पुल से हवा में उछलकर नीचे जा गिरी, जिससे वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। इस हादसे के बाद निर्माण कार्य और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। फिलहाल घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। वहीं अधूरे निर्माण को लेकर कोई भी सुरक्षा चेतावनी वहां नहीं थी, जिसके कारण लापरवाही का मामला सामने आया है।



