राजधानी रायपुर में पूज्य श्री देवकीनंदन ठाकुर कार्यक्रम हुआ संपन्न, आशाराम बापू के भक्तों ने आयोजित किया श्रद्धालुओं के लिये भंडारा।

रायपुर : राजधानी में पूज्य श्री देवकीनंदन ठाकुर जी महाराज के सान्निध्य में आयोजित श्रीमद्भागवतगीता कथा का कार्यक्रम 10 जुलाई से 14 जुलाई 2026 तक बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में संपन्न हो चुका है, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने कथा श्रवण का लाभ लिया। यह आयोजन 14 जुलाई 2026 को समाप्त हो गया है। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित कई महत्वपूर्ण हस्तियाँ भी शामिल हुई है। कथा में “नो तिलक, नो एंट्री।” का नियम बनाया गया था। जिसका सभी भक्तों ने पूरे भाव, अनुशासन और सनातनी गौरव के साथ पालन किया। कथा पंडाल में उपस्थित प्रत्येक भक्त तिलक धारण किए हुए दिखाई दिया, जिससे संपूर्ण पंडाल भक्ति, संस्कृति और सनातन चेतना के दिव्य रंग में रंग गया।

कथा में गोवर्धन परिक्रमा महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस पावन अवसर पर भक्तों ने गिरिराज महाराज की परिक्रमा कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। पूरा कथा पंडाल भजन-कीर्तन, जयकारों और भक्तिमय वातावरण से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा। भक्तों ने गिरिराज महाराज के चरणों में अपनी आस्था अर्पित करते हुए सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। भक्ति , उत्साह और आध्यात्मिक ऊर्जा से परिपूर्ण इस महोत्सव ने सभी भक्तों के हृदय को आनंद और श्रद्धा से भर दिया।

संत आशाराम बापू के आश्रम द्वारा कार्यक्रम में आयोजित किया गया विशाल भंडारा :

पूज्य श्री देवकीनंदन ठाकुर के कार्यक्रम में आने वाले श्रद्धालुओं के लिये संत आशाराम बापू आश्रम के साधकों द्वारा नि:शुल्क भंडारा आयोजित किया गया था, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। पूज्य श्री देवकीनंदन ठाकुर ने भंडारा आयोजित करने वाले साधकों से मुलाकात कर उनका स्वागत सत्कार किया, और उनके कार्य की सराहना की। उन्होंने कहा कि जहाँ भी मै जाता हूँ मेरा कार्यक्रम होता है, वहां हमेशा बापू के भक्त उपस्थित होते और अपनी सेवाओं के जरिये भरपूर सहयोग देते है, उन्होंने कहा कि इतने बड़े संत के साथ अभी तक न्याय नहीं हुआ है, जिसकी मुझे पीड़ा हुई है, इसके साथ ही आपको बता दें कि देवकीनंदन जी ने आशाराम बापू को लेकर खुले मंचों से कहा है कि उन्होंने हमेशा धर्म के महत्वपूर्ण कार्य किये है, मै उनकी प्रशंसा करता हूँ, उनके जीवन काल में हमेशा सनातन धर्म और राष्ट्र के लिये बहुत ही महत्वपूर्ण कार्य किये गये है।