स्वास्थ्य : बीमार होने से बचें आजकल इलाज में आपकी जीवनभर की पूंजी खत्म हो जाती है। आजकल लोगों की जीवनशैली इतनी बिगड़ चुकी है कि लोगों में कई तरह की शारीरिक समस्यायें देखने को मिल रही है। जिनमें शरीर में आयरन की कमी बहुत आम बात हो गई है। शरीर में आयरन की सही मात्रा होना अच्छे स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी है। आयरन हमारे शरीर में हीमोग्लोबिन बनाने का काम करता है,जो फेफड़ों से ऑक्सीजन को पूरे शरीर में पहुंचाने का काम करती है। शरीर में इसकी कमी से एनीमिया, लगातार थकान, कमजोरी, सिरदर्द और स्किन का पीला पड़ना जैसी समस्यायें होने लगती हैं, इससे व्यक्ति को काम करने की ईच्छा नहीं होती और शरीर कमजोरी से जूझता है। अगर आपके शरीर में भी आयरन का लेवल कम हो रहा है, तो महंगी दवाइयों से पहले अपने आहार में सुधार करना सबसे असरदार तरीका है। यहां हम कुछ ऐसे फूड्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे आप अपनी डाइट में शामिल कर आयरन की कमी को पूरा कर सकते हैं।
आयरन की कमी दूर करने वाले 6 सुपरफूड्स :
1. हरी पत्तेदार सब्जियां :
पालक और मेथी जैसी हरी सब्जियां आयरन का बेहतरीन स्रोत हैं। 100 ग्राम उबले हुए पालक में लगभग 3.6 मिलीग्राम आयरन होता है। इसके साथ ही इसमें मौजूद फोलेट और विटामिन-C खून बनाने में मदद करते हैं। कई लोग एनीमिया की समस्या से जूझ रहे है।
2. चुकंदर और अनार :
चुकंदर में आयरन के साथ-साथ पोटैशियम और फाईबर भरपूर होता है। यह रेड ब्लड सेल्स को एक्टिव करने का काम करता है। जबकि अनार आयरन,कैल्शियम और प्रोटीन से भरपूर होता है,जो खून में हीमोग्लोबिन का लेवल तेजी से बढ़ाने में मदद करता है। खासकर महिलाओं का हीमोग्लोबिन काफी कम हो जाता है, घरेलु महिलाओं के लिये यह बड़ी समस्या बन जाता है।
3. दालें और बीन्स :
शाकाहारी लोगों के लिए दालें आयरन का बड़ा जरिया हैं। एक कप पके हुए राजमा या चने से शरीर को दिन की जरूरत का 20-30% आयरन मिल जाता है। इन्हें स्प्राउट्स के रूप में खाना और भी फायदेमंद होता है। शरीर में प्रोटीन का प्रमुख स्रोत दालें ही है।
4. ड्राई फ्रूट्स और सीड्स :
किश्मिश, खजूर, अंजीर और बादाम को रोजाना अपने आहार में शामिल करें। इसके अलावा कद्दू के बीज और तिल में भी भरपूर मात्रा में आयरन पाया जाता है। स्नैक्स के तौर पर इन्हें खाना बेहतरीन विकल्प हो सकता है।
5. गुड़ :
गुड़ प्राकृतिक रूप से आयरन और मिनरल्स से भरा हुआ होता है। खाने के बाद छोटा सा गुड़ का टुकड़ा खाने से न केवल पाचन सुधरता है, बल्कि हीमोग्लोबिन भी बढ़ता है, इससे निश्चिन्त रूप से और सरलता से खाया जा सकता है,आजकल टुकड़ों के रूप में भी गुड़ बाज़ार में मिल जाता है।
6. सोयाबीन और टोफू :
सोयाबीन प्रोटीन के साथ-साथ आयरन का भी शानदार सोर्स है। अगर आप प्लांट-बेस्ड डाइट पर हैं, तो सोयाबीन या टोफू को अपने आहार में जरूर शामिल करें। इनके प्रयोग से आप काफी हद तक स्वस्थ रह सकते है, वर्तमान में आहार के सही पोषण ना होने से बीमारियाँ हो रही है और इनके ईलाज में लाखों का खर्च हो रहा है, इसलिये अपने खानपान में सुधार करें।



