रायपुर : मौसम विभाग की भविष्यवाणियाँ लगातार असफल हो रही है, फिर भी मौसम वैज्ञानिक लगातार अपने कार्यों में जुटे हुये है, वहीँ पिछले 24 घंटे में राज्य में सर्वाधिक बारिश का आंकड़ा 3 सेमी तक पहुंचा है, जिसमें कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा हुई है, अब तक औसत से करीब 18 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है, ऐसे में किसानों के लिये बड़ी मुसीबत खड़ी हो गई है, नहर या बोरवेल का पानी मिलने के बावजूद बारिश का पानी धान के लिये महत्वपूर्ण होता है। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के ब्रेक के बाद पूरे प्रदेश में जोरदार बारिश के लिये नये सिस्टम का इंतजार है।
वहीँ अब मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिनों में उत्तर और मध्य क्षेत्रों में भारी वर्षा होने की संभावना है, तो वहीं अन्य क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश भी हो सकती है। इसके साथ ही आपको बता दें कि शुक्रवार को प्रदेश में लगभग 4 डिग्री सेल्सियस तापमान में वृद्धि के साथ रायपुर के साथ दुर्ग सबसे गर्म क्षेत्र रहा। सबसे कम न्यूनतम तापमान पेंड्रा रोड में 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम?
इसके साथ ही राजधानी में आज आकाश में सामान्य रूप से बादल छाये रहने की संभावना जताई गई है। तो वहीं अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के करीब बने रह सकता है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, मानसून धीमे-धीमे कमजोर होने लगा था, इस दौरान जम्मू-कश्मीर और उसके आसपास सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ ने सक्रिय सिस्टम अरब सागर से आने वाली नमी युक्त हवाओं को अपनी ओर खींच लिया है। इसके साथ ही असम और बिहार में मानसूनी गतिविधियां बढ़ रही है। राज्य में मानसून ब्रेक जैसी स्थिति तो नहीं होगी मगर विक्षोभ के प्रभाव से राज्य में बारिश का दायरा बेहद सीमित हो जायेगा। कई क्षेत्रों में बारिश की कमी है तो वहीँ कई क्षेत्र कम बारिश से जूझ रहे है।
कई जिलों में अलर्ट जारी :
वहीँ अब मौसम विभाग ने कई जिलों में बारिश को लेकर शनिवार सुबह 10 बजे तक के लिए अलर्ट जारी किया है। जिसमें कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाज़ार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सुरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर में हल्की वर्षा की संभावना जताई गई है। वहीँ अब आने वाले डॉ दिनों तक लगातार बारिश की भविष्यवाणी की गई है।



