जापान में भूकम्प से जमीन फटी, समुद्र में उठी बड़ी हलचल, शॉपिंग मॉल की दूसरी मंजिल ढही, 50 से अधिक लोग घायल, ट्रेन पलटी।

टोक्यो (जापान) : भीषण भूकम्प से जापान ढल उठा है, दक्षिण-पश्चिमी जापान में मंगलवार को 7.1 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया। इससे कई इमारतों में आग लगी, एक शॉपिंग मॉल का हिस्सा ढह गया। वहीं, 50 से अधिक लोग घायल हुए। इस भूकंप से जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। दक्षिणी जापान में 7.1 तीव्रता के भूकंप से व्यापक नुकसान हुआ है। कुमामोटो प्रांत में कई इमारतों में आग लग गई, ट्रेनें पटरी से उतर गईं और एक शॉपिंग मॉल को भी भारी नुकसान पहुंचा। राहत एवं बचाव दल आग बुझाने और बचाव कार्य में जुट= गये हैं। काशिमा शहर स्थित एक शॉपिंग मॉल की दूसरी मंजिल ढह गई, जिससे 50 से अधिक लोगों के घायल होने की खबर है।

भारी नुकसान की आशंका :

भूकंप के कारण हजारों घरों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। कई सड़कों में दरारें आ गईं। अधिकारियों के मुताबिक, अब तक कम से कम 50 लोगों के घायल होने की जानकारी है। इनमें कुछ लोग आंशिक रूप से ढहे शॉपिंग मॉल के अंदर फंसे हुए हैं। सामने आए वीडियो दिख रहा है कि, जापान में कई जगहों पर इमारते क्षतिग्रस्त हो गई हैं। कुछ जगहों पर नदी के उपर बने पुल टूट गए हैं। इसके अलावा ट्रेन के डिब्बे-इंजन पटरी से उतरकर पलट गए। लगातार नुकसान और लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आ रही है।

जापान के मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, भूकंप स्थानीय समयानुसार शाम 4:27 बजे आया। इसका केंद्र जमीन से करीब 10 किलोमीटर की गहराई में था। भूकंप का केंद्र कुमामोटो शहर से लगभग 20 किलोमीटर दक्षिण में था। कुमामोटो, क्यूशू द्वीप का सबसे बड़ा शहर है, जिसकी आबादी करीब सात लाख है। भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी जारी की गई थी, लेकिन करीब एक घंटे बाद इसे वापस ले लिया गया था, वहीँ अब बड़ा भूकम्प सामने आया है।

48 हजार से ज्यादा घरों की बिजली गुल :

कुमामोटो में आए शक्तिशाली भूकंप के बाद 48000 से अधिक घरों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है। बिजली कंपनी आपूर्ति बहाल करने में जुटी हुई है। कंपनी ने लोगों से अपील की है कि गिरे हुए या टूटे बिजली के तारों को न छुएं। साथ ही कहीं भी बिजली के उपकरणों या लाइनों में नुकसान दिखने पर तुरंत इसकी सूचना देने को कहा है। जापान की प्रधानमंत्री सानए ताकइची ने मंगलवार को बताया कि कुमामोटो में राहत और बचाव अभियान के लिए अब तक करीब 3,600 सैन्यकर्मियों को तैनात किया गया है। इसे अलावा जापान सेल्फ डिफेंस फोर्स के 300 जवानों को भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा कि सेना स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर बचाव कार्य, राहत सामग्री पहुंचाने और प्रभावित लोगों की मदद में जुटेगी। भूकंप से बड़े पैमाने पर नुकसान की पुष्टि हो चुकी है।