मुस्लिम युवकों ने पीट-पीटकर की हिंदू युवक की हत्या, नाजीर-गुलाम और सुजल गिरफ्तार, सामने आया ये मामला….।

राजकोट (गुजरात) : गुजरात के राजकोट में 23 वर्षीय हिंदू युवक उमंग जाखेलिया की हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी मोहम्मद नाजीर, गुलाम हुसैन और सुजल को गिरफ्तार किया गया है। सामने वारदात में शामिल हुए एक नाबालिग को जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया चल रही है, वह भी इस घटना में शामिल था।

आरोपियों का कहना है कि उमंग का मोहम्मद नाजीर की बहन से सोशल मीडिया पर संपर्क था और इसीलिएये उसकी हत्या कर दी। आरोप है कि नाजीर अपने साथियों के साथ मिलकर उमंग को चाय पीने के बहाने घर से बुलाया था, जिसके बाद बेरहमी से उसके साथ मारपीट की और अधमरी हालत में घर के पास छोड़कर फरार हो गया। जिसके बाद अस्पताल में इलाज के दौरान उमंग की मौत हो गई।

दोपहर में घर से बुलाया, शाम को गंभीर हालत में छोड़कर भागे आरोपी :

यह घटना शनिवार (27 जुलाई 2026) की है। पुलिस के मुताबिक, दोपहर करीब ढाई से तीन बजे के बीच नाजीर अपने साथियों के साथ उमंग के घर पहुँचा। उसने परिवार से चाय पीने जाने की बात कहकर उमंग को एक्टिवा पर अपने साथ ले लिया और उसको अपने साथ ले गये। करीब दो घंटे बाद आरोपियों ने उमंग को गंभीर रूप से घायल और बेहोश हालत में उसके घर के पास छोड़कर फरार हो गये।

जिसके बाद परिजन तुरंत उमंग को राजकोट सिविल अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों का कहना है कि उमंग के शरीर पर बुरी तरह मारपीट के निशान थे। मृतक के पिता रणजीत जाखेलिया ने यह भी आरोप लगाया कि घर से निकलते समय उमंग के पास 50 हजार रुपए नकद और सोने की चेन भी थी, जो is घटना के बाद गायब मिले है।

बहन से सोशल मीडिया पर बातचीत को बताया हत्या का कारण, पुलिस जाँच जारी :

पुलिस द्वारा जाँच में सामने आया है कि उमंग पेंटिंग का काम करता था, जबकि मुख्य आरोपी मोहम्मद नाजीर मछली बेचने का व्यवसाय करता है। दूसरा आरोपी गुलाम हुसैन डोसा बेचता है और सुजल रामावत मजदूरी करता है। जाँच में यह भी पता चला कि उमंग और नाजीर की बहन के बीच सोशल मीडिया पर बातचीत होती थी, जिसको लेकर वह नाराज रहते थे।

पुलिस का मानना है कि इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में मनमुटाव पैदा हुआ और बाद में हत्या की साजिश रची गई। हालाँकि पुलिस ने स्पष्ट किया है कि हत्या के सटीक कारण की पुष्टि जाँच पूरी होने और सभी सबूत मिलने के बाद ही होगी। पुलिस के अनुसार, उमंग और आरोपी पहले दोस्त थे, उनका साथ उठना बैठना था।

उमंग की मुख्य आरोपी के भाई आसिफ से गहरी दोस्ती थी, जिसके कारण उसका आरोपियों के घर भी आना-जाना था। फिलहाल प्रद्युम्ननगर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1), 61(2) और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर मोहम्मद नाजीर, गुलाम हुसैन और सुजल को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके साथ ही is मामले में शामिल एक अन्य नाबालिग के खिलाफ भी कानूनी कार्यवाही की जा रही है। पुलिस तकनीकी साक्ष्यों और अन्य सबूतों के आधार पर पूरे घटनाक्रम की जाँच आगे बढ़ा रही है।