कानपुर (उ.प्र.) : कानपुर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। शहर के बर्रा-7 इलाके में मंगलवार शाम एक किराए के मकान के कमरे में पति-पत्नी के शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से हड़कंप मच गया है। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में लोगों की भीड़ जमा हो गई और पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस जब कमरे के अंदर दाखिल हुई तो नजारा खौफनाक था। कमरे में पति का शव फंदे से लटका हुआ मिला, जबकि पत्नी की लाश नीचे जमीन पर पड़ी हुई थी। बताया गया है की युवक ने पत्नी की हत्या करने के बाद खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
5 दिन पहले ही किराये पर लिया था कमरा :
घटना के बाद जांच के दौरान मृतकों की पहचान सचेंडी क्षेत्र निवासी सौरभ सविता (36) और उसकी पत्नी रानी सविता (30) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, दोनों ने लगभग 3-4 महीने पहले ही लव मैरिज की थी और शादी के बाद से ही अपने-अपने परिवारों से अलग रह रहे थे। मृतक दंपत्ति महज 5 दिन पहले ही इस क्षेत्र में किराये का कमरा लेकर रहने आये हुये थे। हालांकि, मौत की वास्तविक वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो पायेगी।
फर्श पर पड़ा था रानी का शव, खिड़की की ग्रिल से लटका मिला सौरभ :
इस घटना की सूचना मिलते ही डीसीपी साउथ दीपेंद्रनाथ चौधरी, स्थानीय पुलिस और फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाये हैं। is घटना को लेकर दीपेंद्रनाथ चौधरी ने बताया है कि कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था और सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जब कमरे में प्रवेश किया तो रानी का शव फर्श पर पड़ा हुआ मिला, जबकि सौरभ का शव छत के कुंडे से लटका हुआ था। उन्होंने बताया है कि एक पड़ोसी ने खिड़की की ग्रिल से कमरे के अंदर सौरभ का शव लटका देखा और तुरंत मकान मालिक को सूचित किया, जिसके बाद घटना सामने आई और पुलिस को सूचना मिली।
कमरे में बिखरा मिला सिंदूर :
घटना को लेकर शुरू हुई फोरेंसिक जांच के दौरान कमरे में सिंदूर बिखरा हुआ मिला। रानी की मांग भी सिंदूर से भरी हुई थी, जबकि सौरभ के दाहिने हाथ पर भी सिंदूर लगा हुआ था। प्रारंभिक जांच में पता चला कि रानी व सौरभ चचेरे भाई-बहन थे और उन्होंने लगभग 3-4 महीने पहले प्रेम विवाह किया था। दोनों ने परिवालों के खिलाफ जाकर शादी की थी। शादी के बाद से दोनों दिल्ली में रह रहे थे और चार-पांच दिन पहले ही वापस लौटकर बर्रा-7 में किराए पर मकान लिया था।
‘लव मैरिज से खुश नहीं था सौरभ का परिवार’ :
is घटना के बाद मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। लड़की के परिवार वालों ने लड़के के परिजनों पर हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। उनका कहना है कि इस घटना के पीछे सोची-समझी साजिश है। वहीँ रानी के घरवालों का आरोप है कि लव मैरिज से सौरभ का परिवार खुश नहीं था, क्योंकि दोनों रिश्ते में चचेरे भाई-बहन थे। परिवार के लगातार दबाव से दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता था। इसी वजह से यह घटना हुई। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश की कर रही है कि कहीं पति ने आत्महत्या से पहले पत्नी की हत्या तो नहीं की। इस मामले में पुलिस को आशंका है कि पत्नी की हत्या के बाद युवक ने उसकी मांग में सिंदूर भरा और फिर फंदे से लटककर जान दे दी।
तीन साल के अफेयर का हुआ दर्दनाक अंत :
मृतकों की पहचान सचेंडी थाना क्षेत्र के कला का पुरवा गांव निवासी 22 वर्षीय सौरभ सविता उर्फ टोनी और 18 वर्षीय रानी उर्फ शालिनी के रूप में हुई है। पुलिस की जांच में पता चला है कि दोनों के बीच करीब तीन साल से प्रेम संबंध थे। रिश्ते में दोनों चचेरे भाई-बहन लगते थे। परिवार की नाराजगी के बावजूद दोनों ने करीब तीन महीने पहले घर छोड़कर कोर्ट मैरिज की थी और फिर इसके बाद दोनों दिल्ली में रह रहे थे। लगभग चार-पांच दिन पहले ही दोनों कानपुर लौटे और बर्रा-7 स्थित एक होजरी कारोबारी के मकान की तीसरी मंजिल पर किराए का कमरा लेकर रहने लगे थे।
बताया गया है कि मंगलवार दोपहर मकान की दूसरी मंजिल पर रहने वाली एक बुजुर्ग महिला छत पर कपड़े सुखाने गई थीं. इसी दौरान उनकी नजर कमरे के रोशनदान से अंदर पड़ी, जहाँ कमरे में युवक का शव पंखे से लटका देख वह घबरा गईं और तुरंत मकान मालिक को इसकी जानकारी दी।
परिवार ने रिश्ते में तनाव की आशंका जताई :
रानी की मां पिंकी ने बताया है कि घटना से कुछ समय पहले ही उनकी बेटी और दामाद से बातचीत हुई थी। बातचीत के दौरान उन्हें किसी विवाद का अंदाजा नहीं हुआ था, उन्होंने आरोप लगाया है कि कोर्ट मैरिज के बाद भी सौरभ के परिवार वाले रानी को स्वीकार नहीं कर रहे थे और दोनों पर अलग होने का दबाव बनाया जा रहा था। डीसीपी साउथ ने बताया कि शुरुआती जांच में युवक द्वारा पत्नी की हत्या के बाद आत्महत्या किए जाने की संभावना सामने आई है। हालांकि, मामले के हर पहलू की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की शिकायत के आधार पर आगे की कार्यवाही की जायेगी।



