लखीमपुर खीरी (उ.प्र.) : आजकल सोशल मीडिया रोज प्रेम की नई कहानियां खड़ी कर रहा है, एक गीत है “होटों से छू लो तुम मेरा गीत अम्र कर दो” उसकी लाईनें है, ना उम्र की सीमा हो, ना जन्म का हो बंधन, ना उम्र की सीमा हो, ना जन्म का हो बंधन, जब प्यार करे कोई, तो देखे केवल मन, इसी को ध्यान में रखकर अब कई महिलायें रोज नये काण्ड कर रही है, जो देशभर में प्रचारित हो रहे है, वहीँ बहकने की उम्र तो कोई भी हो सकती है, लेकिन कम उम्र में तो बहकना काफी आसान होता है। वहीँ अब सामने आये मामले के अनुसार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शुरू हुई एक दोस्ती ने ऐसा मोड़ ले लिया कि बिहार की रहने वाली 38 साल की महिला अपने पति और तीन बच्चों को छोड़कर उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी पहुंच गई, जहाँ महिला ने अपने से करीब 20 साल छोटे 18 साल के युवक के साथ रहने की जिद पर अड़ी रही, जिसके बाद मामले में बड़ा बवाल हुआ। गांव में पंचायत से लेकर थाने तक, पति और बच्चों की भावुक अपील के बाद भी उसने अपना फैसला नहीं बदला। आखिरकार पति अपने तीनों बच्चों को लेकर वापस बिहार लौट गया, लेकिन महिला नहीं लौटी।
घर छोड़कर प्रेमी के पास पहुंची महिला :
इस हैरानजनक मामले में मिली जानकारी के मुताबिक बिहार निवासी मजदूर प्रद्युम्न की शादी करीब 15 साल पहले सुमन कुमारी उर्फ लवली से हुई थी, जिसके बाद दम्पत्ति के तीन बच्चे हैं। वहीँ सुमन घर पर रहकर सोशल मीडिया के लिए रील्स बनाती थी, इसी दौरान करीब छह महीने पहले उसकी इंस्टाग्राम पर लखीमपुर खीरी के नीमगांव थाना क्षेत्र के रहने वाले पवन से बातचीत शुरू हुई थी, पता चला है कि पवन उस समय सोनीपत की एक निजी कंपनी में काम करता था। धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और करीब तीन महीने पहले सुमन बिना बताये अपना घर छोड़कर सोनीपत पहुंच गई, जहां दोनों साथ रहने लगे, जिसके बाद महिला का पति उसे खोजने लगा।
पीछे-पीछे लखीमपुर पहुंच गई महिला :
इस मामले में बताया गया है कि कुछ समय बाद सुमन की अन्य लोगों से फोन पर बातचीत को लेकर दोनों के बीच विवाद होने लगा, जिसके बाद विवाद बढ़ने पर पवन सोनीपत छोड़कर अपने गांव लखीमपुर खीरी लौट आया और इसके बाद करीब चार दिन पहले सुमन भी उसका पीछा करते हुए गांव पहुंच गई, जिसके बाद मामला सामने आने पर पवन के परिजनों ने गांव में पंचायत बुला, जिसको लेकर. ग्राम प्रधान की सूचना पर सुमन का पति भी अपने तीनों बच्चों के साथ बिहार से लखीमपुर पहुंच गया था, वहीँ गांव में दो दिन तक समझाने की कोशिश हुई और सोमवार को नीमगांव थाने में पुलिस व स्थानीय लोगों ने भी महिला को परिवार के साथ लौटने के लिए काफी देर तक समझाया, लेकिन वह अपने फैसले पर अडिग रही।
प्रेमी और महिला ने क्या कहा?
इस मामले में महिला ने अपने पक्ष में कहा कि, ‘मेरा पति कुछ कमाता नहीं था, बच्चे उसी के हैं, इसलिए अब उनकी जिम्मेदारी भी वही उठाए। मैं किसी भी हालत में उसके साथ वापस नहीं जाऊंगी,’ वहीं 18 साल के पवन का कहना है, ‘इंस्टाग्राम पर दोस्ती के दौरान सुमन ने अपनी शादी और तीन बच्चों की बात मुझसे छिपाई थी, इसकी जानकारी मुझे बाद में हुई।’ इस पूरे घटनाक्रम के बाद पति अपने तीनों बच्चों को साथ लेकर वापस बिहार लौट गया है, वहीँ अब सवाल उठता है कि 18 साल का किशोर क्या कमाता है जो महिला उसके साथ रहने पर अड़ी हुई है, खैर मामले में कोई भी समाधान नहीं हो पाया है, क्यूंकि सभी बालिग है, तलाक लिये बिना शादी करने पर पीड़ित पति कोर्ट में मुकद्दमा दायर कर सकता है, बाकि और कोई समाधान नहीं है।



