मंदिरों में चोरियों का हुआ बड़ा खुलासा, जमीन खोदकर पुलिस ने बरामद किया माल, सामने आया हैरानजनक मामला।

जांजगीर-चांपा : मंदिरों में लगातार चोरियों क्षेत्र के लोगों के लिये चिंता बढ़ा दी थी, वहीँ आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले में मंदिरों में चोरी की लगातार घटनायें सामने आ रही हैं, मामले के अनुसार यहाँ लाखों का कर्ज चुकाने के लिये नाबालिग सहित 4 चोरों ने तीन मंदिरों को निशाना बनाया था, वहीँ वारदात के बाद चोरी का सारा माल जमीन के नीचे गाड़ दिया था। पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एक नाबालिग को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। इस पूरे मामले का खुलासा एसपी विजय पाण्डेय ने किया है।

सामने आये मामले के अनुसार चोर गैंग ने 1 से 2 अगस्त की दरमियानी रात तीन मंदिरों को धावा बोला था, बम्हनीडीह के रामजानकी मंदिर में घुसकर चोरों ने चांदी के 2 छत्र पार कर दिया। नवागढ़ थाना क्षेत्र के महंत गांव के चंडी दाई मंदिर में चोरी की घटना को अंजाम दिया। यहां 9 माताओं के सिर पर सजी चांदी के मुकुट, सोने के जेवर की चोरी की गई, वह दान पेटी भी अपने साथ ले गये थे, वहीं जगमहंत के बद्री विशाल मंदिर में चोरों ने चांदी का छत्र पर हाथ साफ किया। इन घटनाओं के सामने के बाद लोगों में भारी आक्रोश था। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग की। पुलिस ने तीनों में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच में जुट गई है।

चोरी की घटनाओं की जांच के लिए पुलिस ने टीम गठित की गई, पुलिस द्वारा घटनास्थल की निरीक्षण करने के बाद करीब 100 सीसीटीवी कैमरे खंगाले गये, वहीँ सीसीटीवी फुटेज में एक बाइक पर 4 संदिग्ध लोग सवार दिखे। साईबर सेल की मदद से पुलिस ने दबिश देकर आरोपियों को दबोचा। चोरियों के बारे में पूछताछ करने पर आरोपियों ने अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि उन पर लाखों रुपए का उधार था, जिसे चुकाने के लिए घटना को अंजाम दिया। इसके साथ ही पुलिस को चोरी के माल को छिपाए गए अड्डे की जानकारी दी।

जमीन के नीचे छिपा रखा था चोरी का माल :

आरोपियों ने पुलिस को बताया है कि आरोपी प्रशांत पटेल के घुटिया स्थित घर के पीछे जमीन के नीचे चोरी का सारा माल गाढ़ दिया था। पुलिस ने जानकारी के आधार पर मौके पर पहुंची। इस दौरान गढ्ढे से चोरी का पूरा माल के अलावा इलेक्ट्रानिक कटर और बाइक जब्त कर लिया गया है। तीनों आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्यवाही जारी है और घटना में शामिल नाबालिग को अभिरक्षा में भेज दिया गया है। इन मामलों में प्रशांत पटेल पिता अशोक पटेल उम्र 23 साल निवासी घुटिया थाना पामगढ़, प्रभात पटेल पिता अशोक पटेल उम्र 18 साल 02 माह निवासी घुटिया थाना पामगढ़, परमानंद पटेल पिता बंशी लाल पटेल उम्र 25 साल निवासी घुटिया थाना पानगढ़ को गिरफ्तार कर लिया गया है।