रायपुर : भगवान शिव पर सोशल मीडिया में अभद्र टिप्पणी करने पर सिविल लाइन पुलिस ने छत्तीसगढ़ क्रिश्चियन फोरम के अध्यक्ष अरुण पन्नालाल को गिरफ्तार कर लिया है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अमित चिमनानी ने अरुण पन्नालाल के साथ पोस्ट करने वाले हंसराज गोयल दर्ज करवाया था। किसी समाज के एक जिम्मेदार पद पर बैठे हुये व्यक्ति द्वारा अशोभनीय टिप्पणी पूरे समाज को शर्मसार करती है। हिन्दू देवी देवताओं पर आये दिन अभद्र टिप्पणी और विवादित विडियो के मामले सामने आते रहते है, ऐसे ही सावन के पवित्र महीने के बीच सोशल मीडिया पर आराध्य देवताओं को लेकर अभद्र टिप्पणी का मामला सामने आया है। इस मामले को लेकर भाजपा के नेता और पदाधिकारी देर रात सिविल लाइन थाना पहुंचे और संबंधित लोगों के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की। इसके साथ ही आक्रोशित बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अभद्र टिप्पणी पर अभद्र कमेंट करने वाले अरुण पन्नालाल के घर का घेराव किया है। जिसके बाद मौके पर भारी पुलिस बल मौजूद रहा।
भाजपा नेताओं का आरोप है कि सोशल मीडिया पर हंसराज गोयल ने आराध्य देवताओं को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी वाला पोस्ट किया है। वहीं इस पोस्ट पर अरुण पन्नालाल ने अभद्र टिप्पणी की है। दोनों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की गई है। इसको लेकर भाजपा प्रवक्ता अमित चिमननी ने कहा कि वर्तमान में सावन का पवित्र महीना चल रहा है। ऐसे समय में आराध्य देवताओं के खिलाफ इस तरह की अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणी से लोगों की भावनायेंएं आहत हुई है। टिप्पणी इतनी आपत्तिजनक है कि उसे सार्वजनिक रूप से बोलना भी संभव नहीं है।
चिमनानी ने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए भाजपा नेता और पदाधिकारी रात में ही थाने पहुंचे हैं, ताकि पुलिस तत्काल मामले में FIR दर्ज कर कार्यवाही करें। BJP नेताओं ने पुलिस से सोशल मीडिया पोस्ट और उस पर की गई टिप्पणियों की जांच कर संबंधित लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वहीँ पुलिस ने भी त्वरित कार्यवाही करते हुये आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

भगवान शिव पर अभद्र टिप्पणी करने पर क्रिश्चन फोरम के अध्यक्ष अरुण पन्नालाल की गिरफ्तारी को लेकर विधायक अजय चंद्राकर ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि गिरफ्तारी तो एक घटना मात्र हैं। दरअसल, छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण के बड़े रैकेट का अरुण पन्नालाल सरगना है, जिसकी पूरी हिस्ट्री जांचनी चाहिये।



