राजधानी में जलाया गया अरुण पन्नालाल का पुतला, हिंदू संगठनों ने किया प्रदर्शन, भगवान शिव पर अभद्र टिप्पणी का मामला।

रायपुर : कुछ दिन पहले राजातालाब के वसीम नाम के युवक ने माता सीता का अपमान किया था , वहीँ अब फिर से भगवान शिव के रूप पर भी अभद्र टिप्पणी का मामला सामने आया है, मामले के अनुसार रायपुर में हिंदू संगठनों ने भगवान शिव और हिंदू देवी-देवताओं को लेकर कथित अभद्र टिप्पणी के विरोध में प्रदर्शन किया है। संगठनों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने लाखेनगर चौक पर अरुण पन्नालाल का पुतला फूंका और उनके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग की है, आपको बता दें कि टिप्पणी के तुरंत बाद हिन् उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था।

प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि क्रिश्चियन फोरम से जुड़े पदाधिकारी अरुण पन्नालाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर हिंदू देवी-देवताओं को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। टिप्पणी सामने आने के बाद हिंदू संगठनों में नाराजगी बढ़ गई और सोशल मीडिया पर भी इसका विरोध शुरू हुआ।

गिरफ्तारी के बाद भी विरोध जारी :

इस मामले को लेकर बढ़ते विरोध के बीच पुलिस ने अरुण पन्नालाल को गिरफ्तार किया था। इसके बावजूद हिंदू संगठनों ने प्रदर्शन करते हुए उनकी टिप्पणी की निंदा की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली टिप्पणियों को किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जा सकता। इस घटना के बाद भी हिन्दुओं का आक्रोश कम नहीं हो रहा है, जिसको लेकर लाखेनगर चौक पर प्रदर्शन के दौरान संगठनों ने पुतला जलाकर अपना विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से मामले में सख्त कड़ी कार्यवाही करने की मांग की है।

उनका कहना है कि सोशल मीडिया के माध्यम से किसी भी धर्म और उसके आराध्य देवताओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वालों पर कानून के तहत कार्यवाही होनी चाहिये। प्रदर्शन को देखते हुए मौके पर पुलिस बल भी तैनात रहा। पुलिस ने स्थिति पर नजर बनाए रखी। फिलहाल मामले को लेकर पुलिस की कार्यवाही जारी है और टिप्पणी से जुड़े तथ्यों की जांच की जा रही है। ऐसे में रोजाना आपत्तिजनक टिप्पणियां राज्य का माहौल खराब कर सकती है।