राजधानी में फिर से पकड़ाया अवैध बांग्लादेशी, राजधानी में बांग्लादेशी नागरिकों की मौजूदगी को लेकर पुलिस सचेत।

रायपुर : अवैध प्रवासी राष्ट्र की सुरक्षा के लिये बहुत बड़ा खतरा है, ऐसे में इनकी जांच पड़ताल लगातार जारी रहती है, पिछले वर्ष भी कुछ अवैध बांग्लादेशी पकड़ाये, जिन्होंने आतंकवादी बनने के लिये ट्रेनिंग लेने की बात कही थी, ऐसे ही अब फिर से छत्तीसगढ़ की राजधानी में बांग्लादेशी नागरिकों की मौजूदगी को लेकर पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी है। इसी कड़ी में पुलिस ने संजय नगर क्षेत्र से एक बांग्लादेशी युवक को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार युवक की पहचान शेख रेहान के रूप में हुई है, पुलिस उससे पूछताछ कर रायपुर में उसके रहने और दस्तावेजों से जुड़ी जानकारी जुटा रही है, पुलिस उसके बारे में पतासाजी कर रही है, जिससे उसके कनेक्शनों की जांच का पता चल सके।

संजय नगर क्षेत्र से पुलिस ने पकड़ा :

जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने कार्यवाही करते हुए संजय नगर क्षेत्र से शेख रेहान को पकड़ा। बताया जा रहा है कि युवक काफी समय से रायपुर में रह रहा था। पुलिस अब उसके यहां रहने की अवधि और गतिविधियों के संबंध में जानकारी जुटा रही है। बताया जा रहा है कि पिछले दिनों पुलिस द्वारा चलाए गए अभियान के दौरान शेख रेहान मौके से फरार हो गया था। इसके बाद पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। अब पुलिस को उसके संजय नगर क्षेत्र में मौजूद होने की जानकारी मिली, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

दस्तावेजों और ठिकाने को लेकर पूछताछ :

पुलिस गिरफ्तार युवक से पूछताछ कर रही है। पूछताछ में उसके रायपुर आने, यहां रहने, पहचान और दस्तावेजों से संबंधित जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि वह राजधानी में किन लोगों के संपर्क में था और उसके यहां रहने की पूरी जानकारी क्या है। फिलहाल पुलिस की पूछताछ और जांच के बाद ही मामले में आगे की स्थिति स्पष्ट होगी। वह यहाँ किस उद्देश्य से रह रहा था?