नाबालिग छात्रा का पीछा करने और कथित तौर पर उसे इशारे करने पर आरोपी को भेजा गया जेल, पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज।

बिलासपुर : मनचलों को महिलाओं अथवा युवतियों से छेड़छाड़ करना भारी पड़ सकता है वो इस खबर से समझा जा सकता है, सामने आया मामला है, जिसमें नाबालिग छात्रा का पीछा करने और कथित तौर पर उसे इशारे करने के मामले में सरकंडा थाना पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की गई है। मोपका चौकी क्षेत्र में सामने आए इस मामले में पुलिस ने शिकायत मिलते ही आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आरोपी की पहचान 26 वर्षीय मनीष कंवर के रूप में हुई है।

पिता ने पुलिस से की शिकायत :

इस मामले में मिली जानकारी के अनुसार, नाबालिग छात्रा के साथ पीछा करने और इशारेबाजी किए जाने की शिकायत उसके पिता ने पुलिस से की थी। इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और आरोपी के खिलाफ तत्काल प्रकरण दर्ज किया गया और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की गई। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी मनीष कंवर के खिलाफ BNS की धारा 78 और 79 तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 12 के तहत मामला दर्ज किया है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी कार्यवाही पूरी की है।

अगले दिन कोर्ट में पेशी :

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को अगले दिन न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। कोर्ट ने मामले की सुनवाई के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कार्यवाही कर रही है। महिलायें अथवा युवतियां हर समय मनचलों से सुरक्षा को लेकर चिंतित रहती है, ऐसे में आरोपियों के लिये ये बड़ा सबक है।