जागेश्वर साहू नाबालिग बहनों के साथ अश्लील हरकतें करने पर हुआ गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज।

कवर्धा : छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में नाबालिग बच्चियों के साथ अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 11 अगस्त को कबीरधाम महिला थाना में शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत में बताया गया था कि 9 अगस्त की शाम आरोपी जागेश्वर साहू ने दो नाबालिग बहनों और पड़ोस की एक अन्य बच्ची को मिठाई का लालच देकर अपने साथ ले जाने की कोशिश की। आरोप है कि इस दौरान उसने बच्चियों के साथ अश्लील हरकत भी की है, वह उनके साथ घिनौनी हरकत भी कर सकता था।

बताया गया है कि बच्चियों ने आरोपी का विरोध करते हुए शोर मचाना शुरू कर दिया, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। इस घटना की जानकारी परिजनों को मिलने के बाद उन्होंने महिला थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। इस मामले में पुलिस ने कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

मिठाई का लालच देकर की अश्लील हरकत :

इस मामले के अनुसार कबीरधाम महिला थाना में 11 अगस्त को शिकायत दर्ज कराई गई कि 9 अगस्त की शाम आरोपी जागेश्वर साहू ने दो नाबालिग बहनों सहित पड़ोस की बच्ची को मिठाई का लालच देकर अपने साथ ले जाने का प्रयास किया और उनके साथ अश्लील हरकत की थी।मामले की गंभीरता को देखते हुए महिला थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं और पॉक्सो एक्ट की धारा 8 के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने पीड़ित बच्चियों और उनके परिजनों के बयान दर्ज किए और बच्चियों का स्वास्थ्य परीक्षण भी कराया।

जांच के दौरान मिले साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी जागेश्वर साहू (39), निवासी उड़ियाकला, को 12 अगस्त को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि नाबालिगों के खिलाफ अपराधों को गंभीरता से लेते हुए मामले की जांच नियमानुसार की जा रही है। अब इस मामले में महिला थाना ने बीएनएस की संबंधित धाराओं और पॉक्सो एक्ट की धारा 8 के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस ने पीड़ित बच्चियों और परिजनों के बयान, स्वास्थ्य परीक्षण के बाद आरोपी जागेश्वर साहू (39), निवासी उड़ियाकला, को 12 अगस्त को गिरफ्तार किया।