प्रदेश की बहू बनेगी ये फिल्म और टीवी अभिनेत्री

बिलासपुर। फिल्म और टीवी अभिनेत्री चित्राशी रावत इन दिनों खुशी से मुस्कुरा रहीं हैं। दरअसल, दो दिन बाद वह अपने प्रेमी के साथ परिणय सूत्र में बंधने वाली हैं। दरअसल, धुवादित्य रायपुर के रहने वाले हैं और फिल्म उद्योग में एक अभिनेता और लेखक हैं, जो मुंबई में रहते हैं। दोनों पहली बार प्रेममयी के सेट में एक-दूसरे से मिले थे, जिसमें उन्होंने प्रेमी-प्रेमिका की भूमिका निभाई थी। शूटिंग के दौरान ही उनके बीच दोस्ती हुई और उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई।

रेडियो मिर्ची से शुरू किया करियर

ध्रुवादित्य ने रेडियो मिर्ची के साथ एक रेडियो जॉकी के रूप में अपना करियर शुरू किया था। इसके बाद मुंबई में सेट हो गए। उन्होंने वेब सीरीज के साथ ही कई फिल्मों में काम किया। वर्तमान में एक अभिनेता और लेखक के रूप में प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं।

चार फरवरी को शहर में होगी शादी

होटल ईस्ट पार्क के ओनर रितुराज वाजपेयी ने बताया कि ध्रुवादित्य उनके दोस्त हैं। इसलिए उन्होंने शादी के लिए बिलासपुर में उनके होटल का चयन किया है। रितुराज ने बताया कि 11 साल के रिश्ते के बाद बहुत प्यार करने वाला जोड़ा आखिरकार अपने रिश्ते को अगले स्तर पर ले जा रहा है। ध्रुवादित्य और चित्राशी शुक्रवार को बिलासपुर पहुंच जाएंगे। उनके साथ परिवार वाले और दोस्त भी आएंगे। शुक्रवार को पहले हल्दी, मेहंदी और कॉकटेल समारोह होगा। फिर शनिवार दोपहर शादी होगी। होटल में वैवाहिक आयोजन की तैयारी चल रही है।