रायपुर/बिलासपुर : रेल यात्रियों की यात्रा योजनाओं को सीधे प्रभावित करने वाली एक अत्यंत महत्वपूर्ण सूचना सामने आई है। ओड़िशा राज्य के अंतर्गत आने वाले महत्वपूर्ण जंक्शन झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड के तकनीकी आधुनिकीकरण, इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग प्रणाली के विस्तार और तीसरी व चौथी लाईन के संयोजन को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से 27 नवम्बर से 17 दिसम्बर तक वृहद स्तर पर नॉन-इंटरलॉकिंग (एनआई) कार्य निष्पादित किया जायेगा। इस गहन अधोसंरचना विकास परियोजना के क्रियान्वयन के चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेल्वे तथा दक्षिण पूर्व रेल्वे परिक्षेत्र से गुजरने वाली लंबी दूरी की कई प्रतिष्ठित सुपरफास्ट, हमसफर, दुरंतो एवं मेल/एक्सप्रेस गाड़ियों का परिचालन बड़े पैमाने पर प्रभावित रहेगा। रेल्वे प्रशासन ने अधोसंरचना उन्नयन के महत्व को रेखांकित करते हुए स्पष्ट किया है कि भविष्य में गाड़ियों के सुरक्षित, निर्बाध और द्रुतगामी संचलन के लिये यह तकनीकी कार्य अपरिहार्य है। यात्रा के दौरान उत्पन्न होने वाली किसी भी असुविधा से बचने के लिये यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे घर से प्रस्थान करने से पूर्व अपनी गाड़ियों की वास्तविक स्थिति की पुष्टि अवश्य कर लें।
निरस्त रहने वाली प्रमुख रेलगाड़ियों की विस्तृत तिथिवार सूची :
झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में आधुनिक कार्य निष्पादन की अवधि के दौरान कुल 40 से अधिक प्रमुख रेलगाड़ियों का परिचालन अस्थायी रूप से स्थगित रहेगा। रद्द की गई गाड़ियों का विवरण इस प्रकार है:
- 18109/18110 टाटानगर–नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी–टाटानगर एक्सप्रेस: 29 नवम्बर तथा 01 दिसम्बर से 16 दिसम्बर तक दोनों दिशाओं में रद्द रहेगी।
- 12222 हावड़ा–पुणे दुरंतो एक्सप्रेस: 26 नवम्बर, 03 दिसम्बर और 12 दिसम्बर को हावड़ा स्टेशन से रद्द रहेगी।
- 12221 पुणे–हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस: 28 नवम्बर, 05 दिसम्बर और 14 दिसम्बर को पुणे जंक्शन से रद्द रहेगी।
- 17007 चर्लपल्ली–दरभंगा एक्सप्रेस: 28 नवम्बर तथा 05, 08 और 12 दिसम्बर को चर्लपल्ली से रद्द रहेगी।
- 17008 दरभंगा–चर्लपल्ली एक्सप्रेस: 01, 08, 11 और 15 दिसम्बर को दरभंगा से रद्द रहेगी।
- 18113 टाटानगर–बिलासपुर एक्सप्रेस: 04, 05 तथा 07 दिसम्बर से 15 दिसम्बर तक टाटानगर से रद्द रहेगी।
- 18114 बिलासपुर–टाटानगर एक्सप्रेस: 05, 06 तथा 08 दिसम्बर से 16 दिसम्बर तक बिलासपुर से रद्द रहेगी।
- 20822 सांतरागाछी–पुणे हमसफर एक्सप्रेस: 05 और 12 दिसम्बर को सांतरागाछी से रद्द रहेगी।
- 20821 पुणे–सांतरागाछी हमसफर एक्सप्रेस: 07 और 14 दिसम्बर को पुणे से रद्द रहेगी।
- 17433 तिरुपति–रक्सौल एक्सप्रेस: 07 और 14 दिसम्बर को तिरुपति से रद्द रहेगी।
- 17434 रक्सौल–तिरुपति एक्सप्रेस: 10 और 17 दिसम्बर को रक्सौल से रद्द रहेगी।
- 13425 मालदा टाउन–सूरत एक्सप्रेस: 05 और 12 दिसम्बर को मालदा टाउन से रद्द रहेगी।
- 13426 सूरत–मालदा टाउन एक्सप्रेस: 07 और 14 दिसम्बर को सूरत से रद्द रहेगी।
- 22512 कामाख्या–लोकमान्य तिलक टर्मिनस (एलटीटी) कर्मभूमि एक्सप्रेस: 05 और 12 दिसम्बर को कामाख्या से रद्द रहेगी।
- 22511 लोकमान्य तिलक टर्मिनस (एलटीटी)–कामाख्या कर्मभूमि एक्सप्रेस: 08 और 15 दिसम्बर को एलटीटी से रद्द रहेगी।
- 22169 रानी कमलापति–सांतरागाछी हमसफर एक्सप्रेस: 09 दिसम्बर को रानी कमलापति (भोपाल) से रद्द रहेगी।
- 22170 सांतरागाछी–रानी कमलापति हमसफर एक्सप्रेस: 10 दिसम्बर को सांतरागाछी से रद्द रहेगी।
- 22846 हटिया–पुणे एक्सप्रेस: 07 और 11 दिसम्बर को हटिया से रद्द रहेगी।
- 22845 पुणे–हटिया एक्सप्रेस: 09 और 13 दिसम्बर को पुणे से रद्द रहेगी।
- 22830 शालीमार–भुज एक्सप्रेस: 05 और 12 दिसम्बर को शालीमार से रद्द रहेगी।
- 22829 भुज–शालीमार एक्सप्रेस: 08 और 15 दिसम्बर को भुज से रद्द रहेगी।
- 20828 सांतरागाछी–जबलपुर हमसफर एक्सप्रेस: 09 दिसम्बर को सांतरागाछी से रद्द रहेगी।
- 20827 जबलपुर–सांतरागाछी हमसफर एक्सप्रेस: 10 दिसम्बर को जबलपुर से रद्द रहेगी।
- 22358 गया–लोकमान्य तिलक टर्मिनस (एलटीटी) एक्सप्रेस: 09 दिसम्बर को गया से रद्द रहेगी।
- 22357 लोकमान्य तिलक टर्मिनस (एलटीटी)–गया एक्सप्रेस: 11 दिसम्बर को एलटीटी से रद्द रहेगी।
- 18641 हटिया–दुर्ग एक्सप्रेस: 08 और 10 दिसम्बर को हटिया से रद्द रहेगी।
- 18642 दुर्ग–हटिया एक्सप्रेस: 09 और 11 दिसम्बर को दुर्ग से रद्द रहेगी।
- 12151 लोकमान्य तिलक टर्मिनस (एलटीटी)–शालीमार समरसता एक्सप्रेस: 09 और 10 दिसम्बर को एलटीटी से रद्द रहेगी।
- 12152 शालीमार–लोकमान्य तिलक टर्मिनस (एलटीटी) समरसता एक्सप्रेस: 11 और 12 दिसम्बर को शालीमार से रद्द रहेगी।
- 22843 बिलासपुर–बक्सर एक्सप्रेस: 11 दिसम्बर को बिलासपुर से रद्द रहेगी।
- 22844 बक्सर–बिलासपुर एक्सप्रेस: 12 दिसम्बर को बक्सर से रद्द रहेगी।
- 12812 हटिया–लोकमान्य तिलक टर्मिनस (एलटीटी) सुपरफास्ट एक्सप्रेस: 11 और 12 दिसम्बर को हटिया से रद्द रहेगी।
- 12811 लोकमान्य तिलक टर्मिनस (एलटीटी)–हटिया सुपरफास्ट एक्सप्रेस: 13 और 14 दिसम्बर को एलटीटी से रद्द रहेगी।
- 17005 हैदराबाद–रक्सौल एक्सप्रेस: 10 दिसम्बर को हैदराबाद से रद्द रहेगी।
- 17006 रक्सौल–हैदराबाद एक्सप्रेस: 13 दिसम्बर को रक्सौल से रद्द रहेगी।
- 12949 पोरबंदर–सांतरागाछी कवि गुरु एक्सप्रेस: 11 दिसम्बर को पोरबंदर से रद्द रहेगी।
- 12950 सांतरागाछी–पोरबंदर कवि गुरु एक्सप्रेस: 13 दिसम्बर को सांतरागाछी से रद्द रहेगी।
- 17321 वास्को द गामा–जसीडीह एक्सप्रेस: 11 दिसम्बर को वास्को द गामा से रद्द रहेगी।
- 17322 जसीडीह–वास्को द गामा एक्सप्रेस: 14 दिसम्बर को जसीडीह से रद्द रहेगी।
- 22905 ओखा–शालीमार एक्सप्रेस: 13 दिसम्बर को ओखा से रद्द रहेगी।
- 22906 शालीमार–ओखा एक्सप्रेस: 15 दिसम्बर को शालीमार से रद्द रहेगी।
- 12101 लोकमान्य तिलक टर्मिनस (एलटीटी)–शालीमार ज्ञानेश्वरी सुपर डीलक्स एक्सप्रेस: 14 दिसम्बर को एलटीटी से रद्द रहेगी।
- 12102 शालीमार–लोकमान्य तिलक टर्मिनस (एलटीटी) ज्ञानेश्वरी सुपर डीलक्स एक्सप्रेस: 16 दिसम्बर को शालीमार से रद्द रहेगी।
- 20971 उदयपुर सिटी–शालीमार एक्सप्रेस: 12 दिसम्बर को उदयपुर से रद्द रहेगी।
- 20972 शालीमार–उदयपुर सिटी एक्सप्रेस: 13 दिसम्बर को शालीमार से रद्द रहेगी।
- 12262 हावड़ा–पुणे दुरंतो एक्सप्रेस: 07, 14, 15 और 16 दिसम्बर को हावड़ा से रद्द रहेगी।
- 12261 पुणे–हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस: 08, 15, 16 और 17 दिसम्बर को पुणे से रद्द रहेगी।
- 12834 हावड़ा–अहमदाबाद सुपरफास्ट एक्सप्रेस: 14 दिसम्बर को हावड़ा से रद्द रहेगी।
- 12833 अहमदाबाद–हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस: 17 दिसम्बर को अहमदाबाद से रद्द रहेगी।
- 12767 हुजूर साहिब नांदेड़–सांतरागाछी एक्सप्रेस: 14 दिसम्बर को नांदेड़ से रद्द रहेगी।
- 12768 सांतरागाछी–हुजूर साहिब नांदेड़ एक्सप्रेस: 16 दिसम्बर को सांतरागाछी से रद्द रहेगी।
परिवर्तित मार्ग (डायवर्टेड रूट) से संचालित होने वाली प्रमुख रेलगाड़ी :
झारसुगुड़ा यार्ड में मेगा ब्लॉक के चलते ओड़िशा और तटीय क्षेत्रों को जोड़ने वाली प्रसिद्ध कलिंग उत्कल एक्सप्रेस को अपने सामान्य मार्ग के स्थान पर वैकल्पिक रेलखंडों से संचालित किया जायेगा:
- 18478 योगनगरी ऋषिकेश–पुरी उत्कल एक्सप्रेस: 28 नवम्बर, 05 दिसम्बर तथा 07 दिसम्बर से 14 दिसम्बर तक अपने नियमित मार्ग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग व्हाया ईब–झारसुगुड़ा रोड–सम्बलपुर सिटी–अंगुल–कटक के रास्ते होकर पुरी जायेगी।
- 18477 पुरी–योगनगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस: 06 दिसम्बर से 15 दिसम्बर तक अपने नियमित मार्ग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग व्हाया कटक–अंगुल–सम्बलपुर सिटी–झारसुगुड़ा रोड–ईब के रास्ते होकर योगनगरी ऋषिकेश जायेगी।
गंतव्य से पहले समाप्त (शॉर्ट-टर्मिनेट) एवं आंशिक रूप से प्रारम्भ होने वाली गाड़ियाँ :
कुछ महत्वपूर्ण यात्री सेवाओं को मध्यवर्ती स्टेशनों पर समाप्त और प्रारम्भ करने का निर्णय लिया गया है, जिससे संबंधित क्षेत्र के यात्रियों को यात्रा योजना में अतिरिक्त सावधानी बरतनी होगी:
- 13288 आरा–दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस: 28 नवम्बर तथा 04 दिसम्बर से 15 दिसम्बर तक आरा से रवाना होकर राउरकेला स्टेशन पर ही समाप्त होगी। यह गाड़ी राउरकेला से दुर्ग के मध्य आंशिक रूप से रद्द रहेगी।
- 13287 दुर्ग–आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस: 29 नवम्बर तथा 05 दिसम्बर से 16 दिसम्बर तक दुर्ग के स्थान पर राउरकेला स्टेशन से प्रारम्भ की जायेगी तथा यह गाड़ी दुर्ग से राउरकेला के मध्य रद्द रहेगी।
पुनर्निर्धारित समय (री-शिड्यूल) पर प्रस्थान करने वाली रेलसेवा :
परिचालन संबंधी बाधाओं और लाईन क्लीयरेंस के दृष्टिगत लंबी दूरी की लोकप्रिय गाड़ी के प्रस्थान समय में फेरबदल किया गया है:
- 12129 पुणे–हावड़ा आजाद हिंद एक्सप्रेस: 14 दिसम्बर को अपने निर्धारित समय से 02 घंटे के विलम्ब से पुणे जंक्शन से रवाना की जायेगी।
यात्रियों से अनुरोध है कि यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा से सुरक्षित दूरी बनाये रखने के लिये रेल्वे द्वारा प्रदत्त अधिकृत ऑनलाईन पूछताछ सेवाओं, रेल्वे की आधिकारिक वेबसाईट, नेशनल ट्रेन इन्क्वायरी सिस्टम (एनटीईएस) मोबाईल ऍप्लिकेशन अथवा रेल्वे ग्राहक सेवा दूरभाष संख्या 139 पर संपर्क कर गाड़ी की अद्यतन स्थिति की समुचित जानकारी प्राप्त करने के उपरांत ही अपनी सुखद एवं सुरक्षित यात्रा आरम्भ करें। निरस्त गाड़ियों के टिकटों का नियमानुसार पूरा रिफंड रेल्वे पीआरएस काउंटरों तथा ऑनलाईन माध्यमों से निर्बाध रूप से उपलब्ध कराया जायेगा।



