इस जिले में हाथी के हमले से मौत, शादी से लौट रहा था युवक।

सूरजपुर। सूरजपुर जिले में हाथियों का आतंक बढ़ता जा रहा है। यहां प्रतापपुर ब्लॉक में हाथी ने एक युवक को कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि, शादी समारोह से लौट रहे चार लोगों के ऊपर एक हाथी ने हमला कर दिया। इसमें तीन लोग बच कर निकल गए वही एक युवक हाथी कब्जे में आ गया। हमले में युवक की मौत हो गई।

डीएफओ संजय कुमार यादव ने कहा कि, विभाग लगातार हाथियों पर नजर बनाया हुआ है। एक युवक हाथी के हमले का शिकार हो गया। मृतक के परिवार को तत्काल 25 हजार रुपए दे दिया गया है और बाकी का 5,75,000 रुपए बाकी के बाद प्रदान किया जाएगा।