प्रदेश में पुलिस को मिली सफलता, मुखबिरी के शक में युवक की हत्या करने वाला नक्सली गिरफ्तार।

गड़चिरोली । छत्तीसगढ़ सीमा से लगे महाराष्ट्र के गड़चिरोली जिला में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने बीते 11 मार्च को एक युवक साईनाथ नरेटी की हत्या करने वाले नक्सली को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि युवक पुलिस में भर्ती होने के लिए प्रशिक्षण ले रहा था।

आपको बता दें कि, युवक 7 दिन के छुट्टी में घर आया था जिसे घर से उठाकर जंगल ले जाकर पुलिस मुखबिरी के शक में गोली मारकर हत्या कर रातो रात गांव के बाहर फेंक दिया था। युवक को लेने के लिए 3 नक्सली आये थे जिसमे एक हार्डकोड नक्सली को पकड़ने में महाराष्ट्र पुलिस को मिली सफलता।

जिस नक्सली को पकड़ा गया वो साईनाथ नरेटी के हत्या में शामिल था।नक्सली का नाम प्रकाश गाँवरे उम्र 27 वर्ष बताई जा रही है।उसके नाम कुल 10 मर्डर, 8 एनकाउंटर, 1 डकैती, 2 आगजनी और 1 अन्य मामला शामिल हैं। चूंकि उसी हत्या में उसके सक्रिय रूप से शामिल होने की पुष्टि हुई थी,बाकी दो नक्सली का पुलिस ने पतासाजी कर रही है।गडचिरोली एसपी नीलोत्पल सा.के मार्ग दर्शन में नक्सली पकड़ा गया।