Breaking : रायपुर में नॉनवेज की सारी दुकानें 2 दिनों के लिए रहेंगी बंद, निगम ने जारी किया आदेश।

रायपुर। राजधानी में मांस-मछली की दुकान बंद रहेगी। नगर पालिका क्षेत्र में 22 मार्च बुधवार को चेट्रीचण्ड एवं 30 मार्च गुरुवार को रामनवमी के पावन पर्व पर सारी नॉनवेज की दुकानें पूरी तरह बंद रहेंगी। रायपुर नगर पालिका निगम ने सम्पूर्ण परिक्षेत्र में स्थित समस्त मांस-मटन विक्रय की दुकानों को बंद रखे जाने का आदेश जारी कर दिया है।

22 मार्च बुधवार को चेट्रीचण्ड एवं 30 मार्च गुरुवार को रामनवमी के पावन अवसर पर किसी भी दुकान में मांस विक्रय करते यदि पाये जाने पर मांस जब्त करने की कार्यवाही की जाएगी। एवं सम्बंधित व्यक्ति के विरूद्ध उचित कार्यवाही भी की जायेगी। इसके लिए सभी जोन क्षेत्रों में सतत निरन्तरता से पर्यवेक्षण भी किया जाएगा।