इस जिले में लापरवाही बरतने वाले CMO पर गिरी निलंबन की गाज, नगरीय प्रशासन विभाग ने किया सस्पेंड, आदेश जारी।

बिलासपुर। नगर पंचायत मल्हार में पदस्थ प्रभारी CMO मनोज कुमार बंजारा को कार्य में लापरवाही बरतने पर नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इस संबंध में आदेश अवर सचिव छत्तीसगढ़ शासन नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा जारी किये गए हैं।

जारी आदेश के अनुसार, CMO ने शासकीय भूमि में रह रहे व्यक्तियों को पट्टा और आवास प्रदान करने संबंधी आवेदनों, कलेक्टर जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों पर कार्रवाई नहीं करने, समय सीमा की बैठक में अनुपस्थित रहने, स्लम स्वास्थ्य योजना की बैठक में सही जानकारी नहीं देने, पीएम आवास योजना के क्रियान्वयन में उदासीनता बरतने और उच्च अधिकारियों के आदेश की अवहेलना करने के चलते उन्हें निलंबित किया गया है।

देखें आदेश –