जानिए दैनिक राशिफल : आज इन राशि वालों के मान सम्मान में होगी वृद्धि, हनुमान जी और शनिदेव की 5 राशियों पर रहेगी नजर।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कोई नई उपलब्धि लेकर आने वाला है। ननिहाल पक्ष से आज आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। कार्यक्षेत्र में आप अपने जूनियर से काम निकलवाने में कामयाब रहेंगे। आप संस्कारों व रीति-रिवाजों पर पूरा ध्यान देंगे।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)


आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको परिवार में छोटों की गलतियों को माफ करना होगा और सभी का सहयोग बनाए रखें। कारोबार कर रहे लोगों के लिए आज दिन थोड़ा कमजोर रहेगा। आप अपने दैनिक खर्च आसानी से निकाल पाएंगे।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए लेनदेन के मामले में अच्छा रहने वाला है। यदि ससुराल पक्ष के लोगों से रिश्तों में अनबन चल रही थी, तो वह बातचीत के जरिए समाप्त होगी। आपकी सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि होगी।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। आप अपने किसी महत्वपूर्ण जानकारी को किसी बाहरी व्यक्ति से शेयर ना करें।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए साझेदारी में किसी काम को करने के लिए रहेगा। जीवनसाथी से के साथ मिलकर आप भविष्य के लिए धन संचय करने पर भी विचार कर सकते हैं। आप किसी मित्र की मदद के लिए कुछ रुपयों का इंतजाम भी कर सकते हैं। आप अपनी मेहनत से कार्यक्षेत्र में एक अलग जगह बनाने में कामयाब रहेंगे।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उन्नति दिलाने वाला रहेगा। आप अपने मन से आज किसी बात को लेकर परेशान रहेंगे। जीवनसाथी से आज किसी छोटी बात पर नोक झोंक हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको मन मुताबिक काम मिलने से आपको प्रसन्नता बनी रहेगी।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आने वाला है। कार्यक्षेत्र में दिए गए अधिकारों का गलत फायदा ना उठाएं । आपको एक से अधिक स्त्रोतों से आय प्राप्त होने से आजा प्रसन्न रहेंगे। किसी लेनदेन से संबंधित मामला आपका सुलझता दिख रहा है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। आपके कुछ महत्वपूर्ण काम पूरे होंगे, लेकिन आपकी कोई जानकारी आज परिवार का कोई सदस्य लीक कर सकता है। आप व्यवसाय में अच्छा धन लाभ होने के कारण जिद व इंकार ना करें, नहीं तो इससे आपको कोई समस्या आ सकती है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सुखमय रहने वाला है। भाईचारे की भावना को बल मिलेगा। आप मित्रों के साथ मौज मस्ती करते नजर आएंगे। छोटे बच्चे आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकते हैं। परिवार में किसी सदस्य का रिटायरमेंट होने से किसी सरप्राइज पार्टी का आयोजन होगा।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपकी किसी मन की इच्छा की पूर्ति होने से आपका दिन खुशनुमा रहेगा। आपके अंदर प्रसन्नता बनी रहेगी। रचनात्मक कार्यों में भी आपकी पूरी रुचि दिखेगी। आप किसी भजन, कीर्तन व पूजा-पाठ आदि का आयोजन करा सकते हैं

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप अपने व्यवहार से आज अपने चारों ओर के वातावरण में खुशहाली लेकर आएंगे, जिससे आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। मामा पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आप अपने खर्चों पर नियंत्रण बनाएं रखें। कामकाज कर रहे लोगों के लिए दिन बेहतर रहने वाला है। आप किसी बड़े निवेश की तैयारी के लिए आज कोई योजना बना सकते हैं। दूर विदेश में रह रहे किसी परिजन से यदि संबंधों में कोई दरार आ गई थी, तो वह भी आज दूर होगी।