इस जिले में आकाशीय बिजली गिरने से 3 लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर।

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़ जिले में आकाशीय बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई। दो अन्य गंभीर है, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है। घटना के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। दोनों घटनाएं मनेंद्रगढ़ के अलग-अलग थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक, पहली घटना रामगढ़ चौकी क्षेत्र की है। जिले में आज सुबह से ही कई इलाकों में बारिश हो रही है। दोपहर (आज) 12 बजे रामगढ़ निवासी शिवचरण 55 वर्ष अपने बेटे अजीत कुमार और भांजे संतोष कुमार के साथ किसी काम से निकला हुआ था। इस दौरान आकाशीय बिजली उनके उपर गिर गई। घटना में शिवचरण की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, बेटे और भांजे को गंभीर हालत में जनकपुर अस्पताल लाया गया। यहां पर दोनों का उपचार जारी है। घटना दोपहर 12 बजे के आसपास की बताई जा रही है।

दूसरी घटना चर्चा थाना क्षेत्र की है। भरहीडीह निवासी आशीष टोप्पो और 17 वर्ष और सियोम टोप्पो 20 वर्ष ग्राम सोनबरसा जंगल में महुआ पेड़ के नीचे खड़े थे। इस दौरान आकाशिय बिजली गिरने से दोनों की मौत हो गई।