छत्तीसगढ़ में स्कूलों की टाइमिंग में हुआ बड़ा बदलाव, इस वजह से प्रशासन ने लिया बड़ा फैसला…

सरगुजा। प्रदेश में लगातार ठंड में बढ़ोत्तरी हो रही है। राजधानी समेत पूरे प्रदेश में शीतलहर जैसे हालात हो गए हैं। ठंड में बढ़ोत्तरी की वजह से सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को हो रही है जिसे देखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। सरगुजा कलेक्टर कुंदन कुमार ने इस बाबत आदेश दिया है।

दरअसल, दो पालियों में जिन शालाओं में पढ़ाई होती है, उनमें पहली पाली में अब सोमवार से शुक्रवार तक सुबह 9 बजे से 12.30 बजे तक कक्षाएं लगेगी, वहीं शनिवार को 12.45 से 4.15 तक कक्षाएं होगी। उसी तरह दूसरी पाली में सोमवार से शुक्रवार तक दोपहर 12.45 सेे 4.15 बजेे तक पढ़ाई होगी, वहीं शनिवार को सुबह 9 बजे से 12.30 बजे तक पढ़ाई होगी।

एक पाली में स्कूल का संचालन जहां होता है, वहीं सोमवार से शुक्रवार तक सुबह 9.45 बजे से 4.00 बजे तक और शनिवार को 9 बजे से 12.30 बजे तक स्कूल का संचालन होगा। ये आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो जायेगा।