हैवान साहिल ने अपनी दोस्त साक्षी को 21 बार घोंपा चाकू, पकड़ में आने के बाद डर के बजाय विजेता बनने का भाव। देखें विडियो…..।

दिल्ली : देश की राजधानी के शाहबाद डेयरी क्षेत्र में साहिल नाम के शैतान ने मासूम साक्षी को इतना दर्दनाक मौत दी, जिसकी कल्पना करके भी रोएं खड़े हो जाते हैं। हैरानी की बात है कि हैवान साहिल अपने किए पर बिल्कुल भी शर्मिंदा नहीं बल्कि पूरी तरह विजेता महसूस करता दिख रहा है। गलतियां कौन नहीं करता? हमसे गलतियां होती रहती हैं, लेकिन उसका एक दायरा होता है। आप किसी की हत्या कर दें, यह गलती नहीं कही जा सकती। खासकर जब हत्या के बाद आप को बिल्कुल पछतावा नहीं हो तो साफ है कि आपने जान-बूझकर, पूरी प्लानिंग के साथ हैवानियत की है। साक्षी को दनादन 21 बार चाकू घोंपने के बाद जिस तरह उसके अधमरे शरीर पर बार-बार पत्थर मारा, उससे साहिल की हैवानियत तो झलक ही गई है। पुलिस की पकड़ में आने के बाद उसने जो हाव-भाव दिखाया है, उससे साफ हो गया है कि वो इंसान नहीं राक्षस है। उसे अपने किए पर बिल्कुल भी पछतावा नहीं। उसके चेहरे से हैवानियत साफ झलक रही है। वह ऐसे अकड़कर बैठा है जैसे बहुत बड़ा मैदान मार लिया हो। ऐसा कौन सा गुस्सा है जो 21 बार चाकू मारने के बाद भी शांत नहीं हुआ।

उत्तरी-बाहरी दिल्ली के शाहबाद डेयरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत शाहबाद डेयरी कलस्टर में 16 साल की लड़की की बेरहमी से हत्या के मामले में कई खुलासे हो रहे हैं। 20 साल के साहिल ने 16 साल की लडकी को बेरहमी से मारा और चाकुओं से दनादन वार किए, फिर पत्‍थर से उसका स‍िर कुचल दिया, इस मामले में अब मृतक लड़की साक्षी की दोस्त आरती मीड‍िया के सामने आई है और उसने साह‍िल के बारे में बहुत बड़ा बयान द‍िया है।

हाथ में कलावा और लाल रंग का कपड़ा , आरोपी पुलिस पकड़ में :

द‍िल्‍ली पुल‍िस ने जब आरोपी साह‍िल को ग‍िरफ्तार क‍िया तो उसके हाथ में लाल रंग का कलावा था। बताया जा रहा है क‍ि दिल्ली पुलिस अब इस मामले की पड़ताल कर सकती है क‍ि हाथ में कलावा बांधने की वजह क्या थी? दिल्ली पुलिस सूत्रों के मुताबिक, इस केस की हर एंगल पर तफ्तीश की जाएगी। लव जिहाद के एंगल से भी जांच होगी। आरोपी साहिल की क्रिमिनल हिस्ट्री भी खंगाली जा रही है। मृतका अपने परिवार से अलग अपनी दोस्त नीतू के साथ रहती थी

मृतक लड़की साक्षी की दोस्त आरती ने बताया है क‍ि वह उससे मुलाकात करने के ल‍िए यहां आई थी। आरती ने बताया है क‍ि वह साहिल को एक हिंदू लड़के के तौर पर जानती है। बेहद गंभीर रूप से घायल होने के बाद भी करीब 15 मिनट तक वह क्राइम लोकेशन पर पड़ी रही, अगर सही वक्त पर उसे बचाया जाता तो उसे बचाया जा सकता था। क्राइम लोकेशन से करीब 10 मिनट के फासले पर आरोपी साहिल का घर है। वहीं दिल्ली पुलिस का कहना है क‍ि हत्या करने के बाद आरोपी अपनी बुआ के घर बुलंदशहर चला गया था, पिता की निशानदेही पर ही उसे गिरफ्तार किया गया है।

दर्दनाक हत्याकांड सुनकर दहल जायेगा दिल :

वारदात सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। फुटेज इतनी भयावह है कि कलेजा कांप जाए, साहिल (20) नाम के युवक पर खून सवार था, उसने 16 साल की लडकी को चाकुओं से गोद डाला, उसके कातिलाना हमले में थोड़ा भी रहम नहीं था। लोग गुजर रहे थे, किसी ने सिरफिरे को रोका नहीं, बल्कि तमाशा देखते हुये निकल गये। 20 से ज्यादा बार चाकू मारने के बाद भी साहिल का दिल नहीं भरा, उसने एक पत्थर उठाया और दनादन वार करने लगा, मिनट भर की बर्बरता के बाद साहिल वहां से चला गया। थोड़ी देर बाद फिर लौटा और एक बड़ा सा पत्थर उठाकर फिर साक्षी के बेजान जिस्म पर मारने लगा, इतनी भयावह घटना है कि फुटेज देखकर लोगों का दिल कांप जा रहा है। मृतका लडकी यहीं शाहबाद डेयरी के ई ब्लॉक में रहती थी, वह अपनी दोस्त के साथ जन्मदिन की पार्टी में जाने वाली थी, मृतका उसी दोस्त को बुलाने उसके घर आई थी, वह घर के बाहर खड़ी होकर इंतजार कर रही थी। तभी साहिल वहां आया और उसने घटना को अंजाम दिया।