रायपुर : घटना राजधानी से लगभग 40 किलोमीटर दूर आरंग की है जहाँ एक व्यक्ति अपनी पूर्व पत्नी के पुरुष दोस्त से बहुत परेशान है। वह उसे बार-बार मारने-उठवा लेने की धमकी देता है। आरंग के एक गांव की युवती अपने प्रेमी को छोड़कर घर आ गई, इससे नाराज उसका प्रेमी गांव के सरपंच पति और अन्य लोगों को बार-बार फोन करके गाली-गलौज करता है। इससे पूरे गांव वाले परेशान हैं। दोनों मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।
लोगों से फोन कर गाली-गलौज करता है युवक :
आरंग के ग्राम तामासिवनी की एक युवती का उत्तरप्रदेश के एक युवक से प्रेम संबंध स्थापित हो गए थे। डेढ़ साल पहले युवती उसके साथ यूपी चली गई थी। करीब 8 माह बाद वह अपने प्रेमी को छोड़कर वापस गांव आ गई है। उसके प्रेमी ने गांव के अलग-अलग लोगों को फोन करके गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। सबसे पहले सरपंच पति हेमनलाल के पास कॉल आया, जिसमें लड़की के पिता के पास जाने कहा। वह लगातार गाल – गलौज करता रहा।
इधर लड़की को वापस भेजने के लिए कहा और गाली-गलौज की। कुछ दिन बाद फिर कॉल किया गया। सरपंचपति के अलावा युगल निर्मलकर, घनश्याम यादव सहित गांव के अन्य लोगों को भी कॉल करके गाली-गलौज करता है। लड़की को वापस भेजने के लिए कहता है। इससे परेशान होकर गांव वालों ने सोमवार को आरंग थाने में शिकायत की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस उसके खिलाफ कार्यवाही करने में लगी हुई है।



