लड़के तो लड़के , अब लड़कियां भी लूट को देने लगी अंजाम, कर दिया ये काण्ड……..।

रायपुर : आमतौर पर दिसंबर-जनवरी में ठण्ड के कारण सड़कें सूनी होती है तो लूटेरे घटना को अंजाम देते है, अभी तक ल्लोत की घटनाओं में लड़कों के ही नाम आते थे , अब लड़कियों के नाम भी आ रहे है, राजधानी में राह चलते लोगों से मोबाइल लूट या चेन स्नेचिंग की घटना में बदमाश युवकों का ही हाथ होता था, लेकिन आज कल बालिकाएं भी इस तरह के कांड को अंजाम देने लगी हैं। मोबाईल लूट के एक मामले में पुलिस ने दो अपचारी बालिकाओं को पकड़ा है और उनके साथी युवक की तलाश जारी है।

गांधी नगर निवासी भोलाराम गेंडरे रात करीब 10 बजे पंडरी से पैदल गुजर रहा था। वह माता गैरेज के पास पहुंचकर अपने मोबाइल में टाइम देख रहा था। उसी दौरान पीछे से बाइक में सवार दो लड़की और एक लड़का पहुंचे। बाइक युवक चला रहा था। पीछे बैठी लड़कियों ने उनके हाथ में झपट्टा मारा और मोबाइल छीन लिया। मोबाइल लूटने के बाद युवक ने बाइक रफ्तार बढ़ा दी और फरार हो गए। घटना की शिकायत पीड़ित ने सिविल लाइन थाने में की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। आसपास के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने दोनों लड़कियों को ढूंढ निकाला। जल्द ही लड़के को भी पकड़ लिया जायेगा।

दोनों लड़कियां नाबालिग है। इसके बाद युवक के घर दबिश दी, तो वह फरार मिला। पुलिस ने दोनों अपचारी बालिकाओं को किशोर न्यायालय में पेश किया गया।

नशे की गिरफ्त में दोनों :

पुलिस के मुताबिक दोनों अपचारी बालिकाएं नशे की गिरफ्त में हैं। इससे पहले भी पेट्रोलिंग टीम को दोनों नशे में धुत मिल चुकी है। पुलिस ने परिजनों को बुलाकर समझाया था। घटना वाली रात भी दोनों नाबालिगों ने युवक के साथ बीयर पीया था। इसके बाद मोबाइल लूटने की वारदात को अंजाम दिया। ये लूट की घटनायें आमतौर पर युवक युवतियों द्वारा अपने गैर वाजिब शौक पूरे करने के लिये की जाती है।

ऐसी ही एक घटना रायपुर से भिलाई जाकर युवक युवती दे चुके है अंजाम :

रायपुर निवासी एक 16 वर्षीय किशोरी ने अपने ब्वायफ्रेंड के साथ मिलकर एक युवती से लूटपाट की थी। दोनों आरोपियों ने उसे नेहरू नगर के अग्रसेन चौक के पास रोका और पता पूछने के बहाने उससे मोबाइल लूटकर रायपुर की तरफ भागने लगे।

कृपया हमारा चैनल सब्सक्राईब करें https://www.youtube.com/@machisfilmproduction

पुलिस ने बताया था कि सेक्टर-7 महाराणा प्रताप चौक रेलवे कालोनी निवासी माया तिवारी से सोमवार की दोपहर में लूटपाट हुई। युवती नेहरू नगर के एक मिठाई की दुकान में काम करती है। वह सोमवार की दोपहर दुकान से अपने घर पैदल जा रही थी। इसी दौरान अग्रसेन चौक के पास बाइक सवार एक युवक और लड़की ने उसे पता पूछने के बहाने से रोका। इसके बाद दोनों ने उसे धक्का देकर नीचे गिरा दिया और उसे धमकाकर उसका मोबाइल लूट लिया। मोबाइल लूटने के बाद वे लोग नेशनल हाइवे की तरफ भागे।