इस शोरूम में करंट में आने से युवक की मौत , शोरूम संचालक पर परिजनों ने लगाया आरोप।

रायपुर : एक युवक की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई है। खबरों के अनुसार ट्रांसफार्मर के पास से लोहे की राड उठाते समय युवक करंट की चपेट में आ गया है, जिससे उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक अपने पिता के साथ शोरूम से कबाड़ का सामान खरीदने के बाद सामान को उठाने गया था। यह घटना राजधानी के मोवा स्थित महेंद्रा शोरूम में हुई है।

शोरूम संचालकों से अस्पताल पहुंचाने में कोई मदद नहीं मिली। इससे स्‍वजनों में भारी आक्रोश है। स्‍वजनों ने आधी रात को थाने का घेराव किया। पुलिस ने मामला दर्जकर जांच की शुरू कर दी है। यह मामला पंडरी थाना क्षेत्र का है।

मृतक प्रथम गुप्ता कबाड़ी का काम करता था। शो-रूम गया हुआ था। उसी दौरान लोहे का राड ट्रांसफार्मर से टच हो गया और वह करंट की चपेट में आ गया। तत्काल उसे अस्पताल लेकर गए जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पंडरी थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।

पंडरी थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार टिकरापारा निवासी प्रथम गुप्ता बुधवार को पिता और भाई के साथ कबाड़ का सामान खरीदने महिंद्रा शोरूम गया था। सामान खरीद कर वह ट्रांसफार्मर के पास से लाेहे का राड उठा ही रहा था कि, करंट की चपेट में आ गया। घटना के बाद हालांकि मृतक के स्वजनों ने थाने में जमकर हंगामा किया। उनका कहना था कि शो-रूम संचालक ने अस्पताल तक ले जाने की मदद नहीं की, जिसके कारण उसकी मौत हो गई।