नकली गुटखे का कारोबार : राजनांदगांव की गुटखा फैक्ट्री सील हुई तो रायपुर में खोल दी। जिसको खाद्य विभाग आरोपी बता रहा वो दो माह से जेल में बंद है।

रायपुर :  मंदिर हसौद में एक गुटखा फैक्ट्री पर छापा मारा गया था। प्राप्त जानकारी के मुताबिक खाद्य विभाग के अफसरों को यहां एक करोड़ से ज्यादा का गुटखा मिला था। बड़ी तादाद में जब्त किए गए स्टॉक की जांच की जा रही है। आज भी इस मामले में कार्यवाही जारी रहेगी।

राजनांदगांव की फैक्ट्री सील हुई तो रायपुर में खोली :

राजनांदगांव जिले में स्थित सोमनी की गुटखा फैक्ट्री सील हुई तो माफियाओं ने तकरीबन छह महीने पहले रायपुर में फैक्ट्री खोल ली। बीते साल राजनांदगांव में एक गुटखा फैक्ट्री में जिस सुपरवाइजर का नाम आया था, उसी भंवरलाल का नाम फिर आया है। राजस्थान नागोर के डेगाना थाना के ग्राम मांजी निवासी सुपरवाइजर भंवरलाल चौधरी के खिलाफ राजनांदगांव पुलिस ने बीते साल नवंबर में मामला दर्ज किया था। राजधानी की गुटखा फैक्टी में छापा पड़ने के बाद यह खुलासा हुआ है। 40 मजदूरों को चिप्स पैकिंग करने के लिए मध्यप्रदेश व झारखंड से फैक्ट्री में काम करने लाया गया था। पता चला है कि यहां से करीब 300-400 बोरा माल बनाकर सप्लाई करते थे। गुटखा करीब 10 हजार रुपए प्रति बोरा बेचा जा रहा था। मजदूरों ने अधिकारियों को बताया कि वे रात 10 बजे के बाद काम शुरू करते थे और सुबह 4 बजे से 6 बजे के बीच काम हो ही जाता था। यहां से पैकेजिंग के बाद गुटखे को बड़ी मात्रा में रायपुर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्र में खपाया जा रहा था।

जब्त हुआ यह माल :

खाद्य विभाग के अधिकारियों को देखते ही फैक्ट्री के सुपरवाइजर भंवरलाल और ठेकेदार भाग गए। अधिकारियों को यहां से 350 बोरियों में सितार गुटखा, 23 गुटखा बनाने वाली मशीन, 700 पैकेजिंग के सामान और 120 बोरों में खुला गुटखा मिला है। जिसकी अनुमत कीमत लगभग 1 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

जिसे बता रहे आरोपी वह पहले से जेल में :

गुटखा फैक्ट्री के अवैध कारोबार में गुटखा कारोबारी गुरुमुख जुमनानी (53) निवासी न्यू दीपक नगर, दुर्ग को खाद्य विभाग आरोपी बता रहा है। वह दो माह से जेल में बंद है। अब सवाल यह है कि आरोपी जेल में रहकर गुटखे का कारोबार चला रहा था या फिर विभाग किसी दूसरे आरोपी को बचाने का ठीकरा दूसरे के सिर फोड़ रहा है। जुमनानी को 23 अप्रैल को दुर्ग पुलिस ने 1440 नग स्पासट्रैंकेन प्लस कैप्सूल के साथ हिरासत में लिया था, तब से वह जेल में है।

कृपया हमारा यू ट्यूब चैनल सब्सक्राईब करें https://www.youtube.com/@machisfilmproduction

यहां से पैकेजिंग के बाद गुटखे को बड़ी मात्रा में रायपुर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्र में खपाया जा रहा था। इससे पहले भी खाद्य विभाग 5 करोड़ की नकली आयुर्वेदिक दवाओं के मामले में कार्यवाही रायपुर में कर चूका है । इस फैक्ट्री से जुड़े लोगों की भी जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द ही आरोपी पकड़ में आ जायेंगे।