नाबालिग को होटल में ले जा रहा था मुस्लिम युवक, हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने पकड़ा, हुआ बवाल।

देहरादून (उत्तराखंड) : जिले के डोईवाला में उस समय बवाल हो गया। जब एक मुस्लिम युवक एक हिंदू नाबालिग लड़की को होटल में ले जाते हुए पकड़ा गया। जानकारी के मुताबिक डोईवाला कोतवाली अंतर्गत भानियावाला में एक मुस्लिम युवक को एक हिंदू नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर होटल में ले जा रहा था कि तभी वहां हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता पहुंचे और उसे पकड़ लिया।

इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज कर लिया है। नाबालिग लड़की को उसके स्वजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

वहीं अब युवक के अधिवक्ता की ओर से मुस्लिम युवक को भी नाबालिग बताया जा रहा है। इसे लेकर पुलिस ने युवक के नाबालिग होने के प्रमाण मांगे हैं। जिस पर आगे की कार्यवाही चल रही है। युवक की इस हरकत से क्षेत्र के लोगों में आक्रोश है, उनका कहना है, की बच्ची नाबालिग है, उसके साथ अगर कुछ गलत हो जाता तो।