रायपुर : रेलवे की लेटलतीफी और कैंसिल होने से लोग बहुत परेशान है, गर्मी में वैसे ही बड़ी मुश्किल से टिकट मिल पाता है, लोग चार माह पहले से ही अपनी यात्रा की योजना बना लेते है, और अचानक से ट्रेन कैंसिल होने पर उन्हें काफी परेशानियों को उठाना पड़ता है, ईस्ट कोस्ट रेलवे के संबलपुर रेल मंडल के खरियार रोड-नेवापरा सेक्शन और इसी रेल मंडल के बृंदामल स्टेशन यार्ड का आधुनिकरण, ट्रेफिक कम पावर ब्लाक के कारण रायपुर और बिलासपुर होकर आने-जाने वाली ट्रेनें रद्द हो रही हैं। (Train Update) खरियार रोड-नेवापरा सेक्शन में 3, 5 एवं 7 जून को तीन ट्रेनें रद्द और दो बिलासपुर तक ही चलेंगी।
बीच में समाप्त होने वाली ट्रेनें :
– 3 व 5 जून को टिटलागढ़ से रवाना होने वाली टिटलागढ़-बिलासपुर पैसेंजर स्पेशल संबलपुर एवं बिलासपुर के बीच रद्द।
– 3 व 5 जून को गाडी संख्या 08264 बिलासपुर-टिटलागढ़ पैसेंजर स्पेशल संबलपुर एवं बिलासपुर के बीच रद्द।
ये ट्रेनें हुई रद्द :
– 3 जून को रायपुर-विशाखापटनम-रायपुर पैसेंजर स्पेशल
– 3 जून को रायपुर-जूनागढ़ रोड पैसेंजर स्पेशल
– 4 जून को जूनागढ़ रोड-रायपुर पैसेंजर स्पेशल
– 7 से 9 जून तक बिलासपुर-टिटलागढ़ पैसेंजर स्पेशल- 8 से 10 जून तक टिटलागढ़-बिलासपुर पैसेंजर स्पेशल- 7 से 09 जून तक टिटलागढ़-रायपुर पैसेंजर स्पेशल- 8 से 10 जून तक रायपुर-टिटलागढ़ पैसेंजर स्पेशल



