रायपुर : अविभाजित मध्य प्रदेश के जमाने में मंत्री रहे लीला राम भोजवानी की हालत काफी नाजुक है। रायपुर स्थित एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। वर्तमान में भोजवानी डॉक्टर रमन सिंह के विधायक प्रतिनिधि हैं। छत्तीसगढ़ शासन में भाजपा के समय ये वरिष्ठ पदों पर रह चुके है, गंभी अवस्था में उन्हें रायपुर शिफ्ट किया गया है। राजनांदगांव की राजनीति में सक्रिय रहे लीलाराम भोजवानी की दो दिन पहले अचानक तबीयत बिगड़ गई थी। जिसके बाद उन्हें राजनांदगांव अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बेहतर इलाज के लिए उन्हें राजनांदगांव से रायपुर लाया गया है। चिकित्सकों ने फिलहाल भोजवानी की हालत को गंभीर बताया है। उन्हें डॉक्टरों की गहन निगरानी में रखा गया है।