बिलासपुर : आये दिन ट्रेनों के कैंसिल होने से यात्रियों को कुछ समझ नहीं आ रहा है, अचानक ट्रेनें रद्द होने से उनके कार्यक्रम अव्यवस्थित हो जा रहे है, इस बार रेलवे ने विकास कार्यों के बहाने फिर से छत्तीसगढ़ से होकर चलने वाली 24 ट्रेनों को कैंसिल कर दिया है, इस बार ईस्ट कोस्ट रेलवे के भुवनेश्वर- मंचेश्वर और संबलपुर रेलवे स्टेशनों के बीच तीसरी रेल लाइन का का काम होगा, जिसके कारण हावड़ा रूट की गाड़ियां 19 से 30 अगस्त तक प्रभावित रहेंगीl रेल प्रशासन ने इससे यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए खेद जताया हैl लेकिन, रक्षाबन्धन पर्व पर यात्रियों के सफर के लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की किया हैl पिछले वर्ष भी ऐन राखी के त्यौहार पर ट्रेनें कैंसिल होने के कारण बहने अपने भाइयों को राखी बांधने से वंचित रह गई थी, इस बार भी ऐसा ही हो रहा हैl
रेलवे प्रशासन द्वारा इंफ्रास्ट्रक्चर और डवलपमेंट का काम तेजी से कराने का दावा किया गया है l इसके लिए तीसरी और चौथी लाइन का काम चल रहा है l ईस्ट कोस्ट रेलवे के भुवनेश्वर- मंचेश्वर रेलवे स्टेशनों के बीच एवं हरिदासपुर-धानमन्डल रेलवे स्टेशनों के बीच तीसरी रेलवे लाइन के लिए नॉन इंटरलॉकिंग का काम किया जाएगा। यह काम 17 से 29 अगस्त तक किया जायेगा। रेलवे ने यह भी दावा किया है कि इस कार्य के पूर्ण होते ही गाड़ियों की समयबद्धता एवं गति में तेजी आएगी l
रद्द होने वाली गाड़ियां :
- 20 अगस्त को कुर्ला से रवाना होने वाली गाडी संख्या 12145 कुर्ला-पूरी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
- 22 अगस्त को पूरी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 12146 पूरी-कुर्ला एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
- 23, 26 एवं 30 अगस्त को कुर्ला से रवाना होने वाली गाडी संख्या 12879 कुर्ला-भुवनेश्वर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
- 21, 24 एवं 28 अगस्त को भुवनेश्वर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 12880 भुवनेश्वर-कुर्ला एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
- 18 एवं 25 अगस्त को गाधीधाम से रवाना होने वाली गाडी संख्या 12993 गाधीधाम–पूरी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
- 21 एवं 28 अगस्त को पूरी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 12994 पूरी- गाधीधाम एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
- 20 एवं 27 अगस्त को बीकानेर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 20471 बीकानेर-पूरी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
- 23 एवं 30 अगस्त को पूरी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 20472 पूरी-बीकानेर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
- 26 अगस्त को जोधपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 20814 जोधपुर-पूरी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
- 23 अगस्त को पूरी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 20813 पूरी-जोधपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी
- 22, 24 एवं 29 अगस्त को अजमेर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 20824 अजमेर–पूरी एक्सप्रेस रद्द रहेगी l।
- 21, 24 एवं 28 अगस्त को पूरी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 20823 पूरी-अजमेर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
- 20 एवं 27 अगस्त को साई नगरसिड़ी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 20858 साईनगर शिरडी-पूरी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
- 18 एवं 25 अगस्त, 2023 को पूरी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 20857 पूरी-साईनगर शिरडी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
- 22 अगस्त को इंदौर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 20917 इंदौर-पूरी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
- 24 अगस्त को पूरी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 20918 पूरी-इंदौर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
- 24 अगस्त को कुर्ला से रवाना होने वाली गाडी संख्या 22865 कुर्ला-पूरी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
- 22 अगस्त को पूरी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 22866 पूरी-कुर्ला एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
- 24 अगस्त को बलसाड से रवाना होने वाली गाडी संख्या 22909 बलसाड-पूरी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
- 27 अगस्त को पूरी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 22910 पूरी-बलसाड एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
परिवर्तित मार्ग से चलने वाली गाड़ियां :
- 19, 20, 23 एवं 26 अगस्त को अमृतसर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 20808 अमृतसर-विशाखापटनम हीरा कुंड परिवर्तित मार्ग संबलपुर-टिटलागढ़-रायगड़ा–विजय नगरम होकर चलेगी।
- 18, 19, 22, 25, 26 एवं 29 अगस्त को विशाखापटनम से रवाना होने वाली गाडी संख्या 20807 विशाखापटनम-अमृतसर हीराकुंड एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग विजयनगरम-रायगड़ा-टिटलागढ़-संबलपुर होकर चलेगी।
संबलपुर – अंगुल सेक्शन में भी होगा काम :
ईस्ट कोस्ट रेलवे के संबलपुर रेल मंडल के संबलपुर-अंगुल सेक्शन में भी रेलवे दोहरीकरण के लिए नॉन इंटरलॉकिंग का काम किया जाएगा। यह काम 18 से 23 अगस्त तक चलेगाl जिसके कारण इस रूट की कुछ गाड़ियां प्रभावित रहेंगी l इस कार्य के फलस्वरूप कुछ यात्री गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगाl
रद्द होने वाली गाड़ियां :
18 से 23 अगस्त तक बिलासपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 08264 बिलासपुर- टिटलागढ़ पेसेजर स्पेशल रद्द रहेगी।
18 से 23 अगस्त तक टिटलागढ़ से रवाना होने वाली गाडी संख्या 08277 टिटलागढ़-रायपुर पेसेजर स्पेशल रद्द रहेगी।
19 से 24 अगस्त तक टिटलागढ़ से रवाना होने वाली गाडी संख्या 08263 टिटलागढ़-बिलासपुर पेसेजर स्पेशल रद्द रहेगी।
19 से 24 अगस्त तक रायपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 08278 रायपुर- टिटलागढ़ पेसेजर स्पेशल रद्द रहेगी।
परिवर्तित मार्ग चलाने वाली गाड़ियां :
19 अगस्त को कुर्ला से रवाना होने वाली गाडी संख्या 12879 कुर्ला-भुवनेश्वर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग सरला रोड- संबलपुर सिटी होकर चलेगी।
19 अगस्त को जोधपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 20814 जोधपुर-पूरी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग संबलपुर सिटी- सरला रोड होकर चलेगी।
रेलवे के हालत देखकर सहमे यात्री :
लगातार ट्रेनें कैंसिल होने से जहाँ यात्री असमंजस में है , वहीँ बहनों को राखी ना बांध पाने का डर सता रहा है, आम लोगों में रेलवे को लेकर आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है, ना ही TDR के पैसे मिल रहे है और ना ही ट्रेने कैंसिल होने के बाद रिफंड का कोई माई – बाप है, लगातार पैसे भी डूब रहे है, और परेशानी भी उठानी पड़ रही हैl