रायपुर : छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ कांग्रेस ने सत्यनारायण शर्मा ने इस बार चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान किया है बल्कि उनकी जगह सोमवार को उनके बेटे पंकज शर्मा ने दावेदारी पेश की है और टिकट के लिए ब्लॉक कांग्रेस कमेटी को आवेदन सौंपा है। चुनावी मैदान में सत्यनारायण शर्मा प्रत्याशी के रुप में तो दिखाई नहीं देंगे, लेकिन उनकी भूमिका क्या होगी इसे लेकर सत्यनारायण शर्मा सेने बताया मैं 7 बार लगातार चुनाव लड़ चुका हूं, 35 साल से विधायक हूं और हमने तय किया है कि परिवार का कोई एक ही सदस्य चुनाव लड़ेगा और इस बार मेरी जगह पंकज शर्मा टिकट ने टिकट के लिए आवेदन किया है ,अगर पार्टी टिकट देती है तब चुनाव लड़ेंगे। राजनीति से संन्यास नहीं ले रहा हूं पार्टी की सेवा जिंदगी भर करता रहूंगा जब तक जिंदा हूं तब तक पार्टी की सेवा लगातार करूंगा जहां पार्टी मेरा उपयोग जरूरी समझेगी वहां मैं उपलब्ध रहूंगा।