राजनंदगांव : अहमद रजा – रियाज अहमद जुनी हटरी राजनांदगांव मृत महिला के नाम से फर्जी इकरारनामा बनाकर कर हमारी जमीन पर कब्जा कर रहा है जिसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक से 17.6.22 को की गई रवि वाधवानी ने बताया की हमारी जमीन पर जबरन कब्ज़ा कर निर्माण करवाने की बात कही है, उनका कहना है की अहमद रजा की जमीन के पास उनकी जमीन भी है , जिसका फर्जी इकरारनामा बनवाकर हमारी जमीन पर भी ये लोग जबरन निर्माण करवा रहे है, रवि वाधवानी ने अपनी शिकायत में कहा है कि ग्राम ढाबा प. ह. न. 33, खसरा नम्बर 350/2 350/3 1 एकड़ 19 डिसमिल रा. नि. म. – मोतीपुर , तहसील एवं जिला राजनांदगांव में 1 एकड़ 19 डिसमिल उनकी संयुक्त जमीन सपना वाधवानी और ममता जगवानी नाम पर थी जिसके नाम से लेनदेन का एक फर्जी इकरारनामा बनवाकर अहमद रजा ने हमारी जमीन पर जबरन निर्माण करवा रहा है। रवि वाधवानी ने बताया कि वर्तमान में उक्त जमीन का मालिकाना हक़ मेरी पत्नी सपना वाधवानी और ममता जगवानी की मृत्यु के पश्चात् उत्तराधिकार स्वरूप उनके पुत्र जतिन जगवानी और पुत्री प्रिया जगवानी के अधिकार में है, ममता जगवानी की मृत्यु 24 अप्रैल 2019 को हो गई थी, यह फर्जी इकरारनामा मृत्यु के बाद का बनाया है, जिसकी तारीख उन्हीं के हिसाब से 7 फरवरी 2020 है, इस इकारानामे पर सपना वाधवानी और ममता जगवानी के फर्जी हस्ताक्षर बताकर रकम लेना बताया गया है, ऐसा कैसे संभव हो सकता है? क्या मृत व्यक्ति हस्ताक्षर कर सकता है क्या?
प्रशासनिक अधिकारियों को दे चुके है अपनी शिकायत लेकिन अब तक नहीं हुई कोई कार्यवाही :
रवि वाधवानी ने बताया अपनी शिकायत SP साहब, IG साहब , कलेक्टर साहब, SDM साहब,आयुक्त नगर निगम तक अपनी शिकायतों का जिक्र किया है, लेकिन अभी तक किसी भी प्रकार की इसमें मदद नहीं मिल पाई है इसी केस मे स्टे के लिए अहमद रजा माननीय उच्च न्यायलय गया था माननीय न्यायलय ने भी फर्जी इकरार नामें की वैधता पर प्रश्न लगाते हुए उसकी अपील को खारिज कर दी है आजतक अहमद रजा के द्वारा अवैध निर्माण जारी है।
प्रशासनिक अधिकारियों को दे चुके है अपनी शिकायत लेकिन अब तक नहीं हुई कोई कार्यवाही :
रवि वाधवानी ने अपनी शिकायत की प्रतियां माचिस मिडिया को उपलब्ध करवाई है, जिसमें उन्होंने उपरोक्त शिकायतें की है, उन्होंने बताया कि SP , IG , SDM तक अपनी शिकायतें की है, लेकिन अभी तक उनको किसी भी प्रकार की इसमें मदद नहीं मिल पाई है और आरोपियों का अवैध निर्माण जारी है, रवि वाधवानी लालबाग राजनांदगांव के रहने वाले है और आरोपी ममता नगर निवासी है।