इंदौर (म.प्र.) : भारतीय रेलवे देश के विविध स्थानों से होकर गुजरती है, कभी नदियों पर तो कभी पहाड़ों पर इसका आनंद ही कुछ अलग होता है, समय – समय पर IRCTC ऐसी खास यात्राओं को आयोजित करती रहती है और इस बार भी कुछ ऐसा ही विशेष ट्रेन के जरिये तैयार है, जिसके अंतर्गत रेलवे का ‘देखो अपना देश’ और ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ अभियान के तहत IRCTC इंदौर से एक बार फिर भारत गौरव पर्यटक ट्रेन का संचालन करेगा। 8 दिनी ट्रेन यात्रा में पुरी, गंगासागर, बैद्यनाथ, गया समेत कई धार्मिक स्थलों का भ्रमण यात्री कर सकेंगे। इस यात्रा का पूरा जिम्मा IRCTC की जिम्मेदारी पर रहेगा।
IRCTC द्वारा भारत गौरव पर्यटक ट्रेन इंदौर से 4 अक्टूबर को चलाई जाएगी। इंदौर, देवास, उज्जैन, सीहोर, रानी कमलापति, इटारसी, जबलपुर, कटनी और अनूपपुर स्टेशनों से भी यात्री सवार हो सकेंगे। यात्रियों को 14 हजार 950 रुपए प्रति व्यक्ति इकोनॉमी श्रेणी, 23 हजार 750 प्रति व्यक्ति थर्ड एसी और 31 हजार 100 सेकंड एसी के देने होंगे। वाजिब दाम में यह यात्रा आम लोगों को मिल सकेगी।
IRCTC के अधिकारियों का कहना है कि भारत गौरव ट्रेन के विशेष पैकेज में आरामदायक एलएचबी रेक, ऑन-बोर्ड, ऑफ-बोर्ड भोजन, सड़क परिवहन और गुणवत्तायुक्त बसों में दर्शनीय स्थलों की यात्रा, होटल, टूर एस्कॉर्ट्स, यात्रा बीमा, ऑन-बोर्ड सुरक्षा और हाउसकीपिंग समेत सभी सुविधायें दी जाएगी। व्यवस्था यात्रियों के लिए बेहद सुविधाजनक होगी। इसकी सब व्यवस्थायें IRCTC करेगी।
यह रहेगा किराया :
IRCTC के मुताबिक भारत गौरव पर्यटक ट्रेन विभिन्न दर्शनीय स्थलों का भ्रमण कराएगी। जिसमें पुरी, गंगासागर, बैद्यनाथ और गया के दर्शनीय स्थल शामिल हैं। यह यात्रा आठ रातें व नौ दिनों की होगी। यात्रा में शामिल होने के लिए IRCTC की वेबसाइट और काउंटरों से बुक करवाई जा सकेगी। यात्रियों को इकोनामी श्रेणी में 14 हजार 950 रुपए, थर्ड एसी में 23 हजार 750 रुपए और सेकंड एसी में 31 हजार 100 रुपए प्रति व्यक्ति खर्च उठाना पड़ेगा। यह यात्रा काफी सुविधाजनक होगी जिसके अंतर्गत भारत दर्शन होंगे।