मुंबई : सनी देओल, अमीषा पटेल, उत्कर्ष शर्मा स्टारर फिल्म गदर 2 बॉक्स ऑफिस रिकॉर्डतोड़ कमाई कर रही है। दर्शकों को यह फिल्म काफी पसंद आ रही है और यही कारण है कि सिर्फ 12 दिन में ही फिल्म 400 करोड़ क्लब में शामिल हो गई है। 14 दिन के कलेक्शन का अर्ली ट्रेंड भी आना शुरू हो गया है। रिपोर्ट्स की माने तो गदर 2 ने 14 वें दिन भी ठीक-ठाक कलेक्शन किया है।
11 अगस्त को रिलीज हुई ‘गदर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कामयाबी हासिल की है। फिल्म ने कमाई के कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। सनी देओल, अमीषा पटेल और उत्कर्ष शर्मा की मुख्य भूमिकाओं वाली इस फिल्म के डायरेक्टर अनिल शर्मा हैं। रिकॉर्डतोड़ कमाई के बाद अनिल ने फिल्म के बजट के बारे में बात की है। अनिल ने कहा है कि बहुत सीमित बजट में उन्होंने फिल्म की शूटिंग की थी, क्योंकि फाइनेंसर इस प्रोजेक्ट पर विश्वास ही नहीं कर रहे थे। जिसके कारण हमें इसे कम बजट में बनाना पड़ा।
लोग नहीं कर रहे थे हम पर विश्वास : अनिल
अनिल शर्मा ने गदर 2 के बजट पर कहा, लोगों को लगा कि मैं अपने बेटे के लिए फिल्म बना रहा हूं। इसलिए फाईनेंस नहीं मिल रहा था। आज जब लोग 500-600 करोड़ में फिल्में बना रहे हैं। तब हमने सिर्फ 60 करोड़ रुपए में ‘गदर 2’ बनाई है। अगर ज्यादा लागत में फिल्म बनती तो कमाई का अनुपात कम ही हो जाता, इसलिये जो हुआ ठीक ही हुआ।
गदर ने तोड़े कमाई के रिकॉर्ड
‘गदर 2’ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ से ज्यादा तो विश्वस्तर पर 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है। फिल्म अभी भी अच्छी कमाई कर रही है। ऐसे में फिल्म के विश्वस्तरिय 600 करोड़ से ऊपर जाने की उम्मीद की जा रही है। ऐसे में फिल्म के करीब 500 करोड़ की कमाई करने की उम्मीद है। इस फिल्म की सफलता से कई अन्य प्रोड्यूसर और डायरेक्टर भी अपनी पुरानी फिल्मों को बनाने के लिये उत्सुक है, इसी के अंतर्गत सुभाष घई भी अपनी खलनायक फिल्म का सिक्वेल बनाना शुरू कर रहे है और 4 सितम्बर को खलनायक दुबारा रिलीज कर रहे है।