विशाखापट्टनम (आंध्र प्रदेश) : क्या कभी भक्त भगवान को भी ठग सकता है? ये ऐसा सवाल है जिस पर असमंजस में आ जाते है कि यह कैसे संभव है ? लेकिन ऐसा ही एक भक्त सामने आया है जिसने भगवान के साथ भी घोर मजाक किया है, खबर है कि आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में स्थित श्री वराहलक्ष्मी नरसिम्हा स्वामी मंदिर (सिम्हान्चालम) में एक भक्त ने दानपात्र में 100 करोड़ रुपये का चेक जमा किया है। जब मंदिर निकाय के अधिकारियों को हुंडी में चेक मिला तो वे इसे कार्यकारी अधिकारी के पास ले गए। उन्हें कुछ गड़बड़ महसूस हुई और उन्होंने अधिकारियों से संबंधित बैंक शाखा से यह जांच करने को कहा कि क्या दाता के खाते में वाकई 100 करोड़ रुपये हैं? जब मंदिर के अधिकारियों ने संबंधित चेक बैंक को भेजा तो वे यह जानकर हैरान रह गये कि भक्त के खाते में सिर्फ 17 रुपये थे। चेक की तस्वीर गुरुवार को सोशल मीडिया पर सामने आई, और इस पर बोड्डेपल्ली राधाकृष्ण नामक व्यक्ति का हस्ताक्षर था। भक्त ने कोटक महिंद्रा बैंक के इस चेक पर तारीख नहीं लिखी है। चेक से पता चलता है कि इसे जमा करने वाले शख्स का अकाउंट विशाखापट्टनम में बैंक की ब्रांच में है।
मंदिरों में लोग गुप्त दान के नाम पर सोना-चांदी और करोड़ों रुपए का नगद भी चढ़ा जाते हैं। विशाखापट्टनम के इस मंदिर में एक भक्त ने 100 करोड़ रुपए का चेक दानपेटी में डाल दिया, मंदिर प्रबंधन ने जब चेक को कैश कराने के लिए बैंक पहुंचा तो जो सच्चाई पता चली उसने सभी को हैरान कर दिया। अब इस चेक का फोटो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. सोशल मीडिया पर लोग चेक डालने वाले को लेकर तरह-तरह की बात कर रहे हैं।
दरअसल, यह मामला विशाखापट्टनम के सिम्हाचलम में श्री वराह लक्ष्मी नरसिम्हा स्वामी वारी देवस्थानम मंदिर का हैट्ट मंदिर में मौजूद दान पात्र में आए चढ़ावे को देखा जा रहा थाट्ट इसी दौरान मंदिर प्रबंधन को नोटों के बीच एक चेक मिला। चेक में 100 करोड़ रुपए की राशि लिखी हुई थी। इसे देखकर मंदिर प्रबंधन में खुशी की लहर दौड़ गई।
मंदिर प्रशासन बैंक से कर सकता है एक्शन की अपील :
सूत्रों ने कहा कि अगर शख्स का इरादा मंदिर अधिकारियों को धोखा देने का था, तो बैंक से उसके खिलाफ चेक बाउंस का केस शुरू करने की अपील की जा सकती है। बता दें कि शख्स की इस हरकत पर लोगों ने सोशल मीडिया पर कई दिलचस्प टिप्पणियां कीं। कुछ लोगों ने जहां कहा कि शख्स की इस हरकत से भगवान कुपित हो सकते हैं तो कुछ लोगों ने यह भी कहा कि उसने अपनी प्रार्थनाओं का उत्तर देने के लिए भगवान को एडवांस दिया होगा। बता दें कि विशाखापट्टनम में सिंहाचलम पहाड़ी पर स्थित श्री वराहलक्ष्मी नरसिम्हा स्वामी मंदिर आंध्र प्रदेश के प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है। यहाँ काफी यात्री दर्शन करने आते है।