माँ-बाप के स्वार्थ का खामियाजा भुगतना पड़ा युवती को, दुष्कर्म की हुई शिकार, इस तरह घटी ये घटना…..।

भोपाल (म.प्र.) : दुष्कर्म के मामले को मध्यप्रदेश के भोपाल से एक मामला सामने आया है, यह मामला रातीबड़ क्षेत्र में छिंदवाड़ा की रहने वाली एक 18 वर्षीय युवती से दुष्कर्म का मामला है। आरोपी उसकी मदद करने के बहाने उसे घर लेकर आया और दो साल तक उसका दैहिक शोषण करता रहा। जब पीड़िता ने उस पर शादी के लिए दबाव डाला तो उसने मारपीट कर घर से भगा दिया। इसके बाद पीड़िता ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज करा दी। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। मामले को लेकर पुलिस कार्यवाही कर रही है।

स्टेशन पर हुई मुलाकात, आसरा देने के बहाने साथ ले गया आरोपी :

रातीबड़ पुलिस के अनुसार 18 वर्षीय युवती छिंदवाड़ा जिले की रहने वाली है। उसके माता-पिता कई साल पहले अलग हो गए तथा दोनों ने दूसरी शादी कर ली है। उसकी मां भोपाल आकर अपने दूसरे पति के साथ रहने लगी है। जनवरी 2021 में वह अपनी मां के घर रहने के लिए भोपाल आई थी, लेकिन मां के दूसरे पति ने उसे घर में साथ रखने से मना कर दिया था। मां ने भी जब जाने को कह दिया तो युवती वापस जाने के लिए हबीबगंज रेलवे स्टेशन पर पहुंची। यहां पर उसे अविनाश भेरवे नाम का युवक मिला। युवक ने जब बातचीत शुरू की तो युवती ने पूरी बात बता दी। इसके बाद युवक ने उसे नाश्ता कराया तथा अपने घर ले गया। युवक के घरवालों ने जब इस पर एतराज किया तो युवक ने उसे किराए के कमरे में रख दिया। यहां पर उसने युवती के साथ लगातार दुष्कर्म किया। कुछ दिन के बाद युवक ने माता-पिता को राजी कर लिया तथा वह युवती को घर ले गया तथा दोनों पति-पत्नी के रूप में रहने लगे, लेकिन दोनों ने शादी नहीं की। इस दौरान वह उसका शारीरिक शोषण करता रहा।

शादी के लिए दबाव डाला तो घर से भगाया :

युवती पिछले कई महीनों से अविनाश पर दबाव डाल रही थी कि वह उससे रीति-रिवाज के अनुसार समाज के सामने शादी कर पत्नी का दर्जा दे। विगत सोमवार को युवती ने उससे फिर यही बात की तो युवक बिफर उठा और उसने मारपीट कर उसे घर से भगा दिया। इसके बाद युवती थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी अविनाश के खिलाफ दुष्कर्म, मारपीट का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। युवती जब भोपाल अपनी माँ के पास गई थी, उस समय यदि युवती को घर में जगह डे देती तो युवती को भटकना नहीं पड़ता।