पर्यावरण रक्षण के लिये बढ़ते कदम की पहल शोक सभा में बाँटेगे पौधे।

रायपुर : वायु प्रदूषण, कचरे का प्रबंधन, बढ़ रही पानी की कमी, गिरते भूजल स्तर, जल प्रदूषण, संरक्षण और वनों की गुणवत्ता, जैव विविधता के नुकसान, और भूमि / मिट्टी का क्षरण प्रमुख पर्यावरणीय मुद्दों में से कुछ भारत की प्रमुख समस्यायें है। भारत की जनसंख्या वृद्धि पर्यावरण के मुद्दों और अपने संसाधनों के लिए दबाव समस्या बढ़ाते है। बढ़ता प्रदुषण बीमारियाँ उत्पन्न करता है, प्रदूषित वायु के कारण आम आदमी को अस्थमा और सांस से सबंधित गंभीर बीमारियों का खतरा बना रहता है। बढ़ता प्रदुषण विश्व के लिये गंभीर समस्या है, इसका निदान काफी हद पेड़ – पौधे लगाकर किया जा सकता है।

जिस तरह रखा सूत्र बांधकर बहन अपने भाई से अपनी रक्षा का वचन लेती है, उसी तरह बढ़ते कदम ने पवित्र दिवस रक्षा बंधन पर पर्यावरण रक्षण का दायित्व उठाया है। योजना के प्रभारी प्रेम प्रकाश मध्यानी और अजय वलेचा नें स्पष्ट किया कि-
पर्यावरण की रक्षा और संतुलन बनाये रखने के लिए समाज के हर एक व्यक्ति को एक पौधा जरूर लगाना चाहिए ,की मुहिम चलाते हुवे शोक सभाओं में भी पौधे वितरण की सेवा की जा रही है।

पौधा वितरण सेवा को सुचारू और निर्विध्न जारी रखने में संस्था के संयोजक इंद्रकुमार डोडवानी जी की विशिष्ट भूमिका रहती है।जब भी जहाँ भी और जिस प्रकार के भी पौधों की आवश्यकता रहती है,वे उसका इंतजाम मिनटों में कर लेते हैं,और सेवा हो जाती है। संस्था के अध्यक्ष अशोक गुरुबक्षाणी नें जनमानस से अपील की है कि – पर्यावरण के संतुलन को बनाये रखने के लिए प्रत्येक व्यक्ति एक पौधा जरूर लगाएं ,साथ ही औरों को भी प्रेरित करे।