नई दिल्ली : शाहरुख़ खान की पिछली कई फ़िल्में बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी है, उनके बयानों को लेकर कई बार बवाल मचा है, जिसका खामियाजा उन्हें हर फिल्म में उठाना पड़ा है, उनकी पिछली फिल्म की सफलता को लोगों ने मिडिया मैनेज और आर्टिफिशियल सक्सेस तक कहा है, अब अपनी फिल्म की सफलता के लिये अभिनेता शाहरुख खान जम्मू में माता वैष्णों देवी के दरबार देवी के दर्शन करने पहुंचे है। जबकि आज तक हमेशा कलाकारों के अजमेर में जियारत की ख़बरें आती रही है। यहां उन्होंने अगले महीने आने वाली अपनी नई फिल्म जवान के कामयाबी के लिए प्रार्थना की। इसके पहले वे फिल्म पठान के रिलीज होने से पहले माता वैष्णो देवी के दर्शन करने के लिए पहुंचे थे। जानकारी के मुताबिक शाहरुख मंगलवार देर रात यहां पहुंचे थे।
शाहरुख खान की नई फिल्म अगले महीने रिलीज होने वाली है, लेकिन इसके पहले फिल्म का ट्रेलर 31 अगस्त गुरुवार को सामने आयेगा। इसके पहले बुधवार को चेन्नई के श्री साईराम इंजीनियरिंग कालेज में जवान फिल्म के प्री रिलीज इवेंट में शाहरुख खान पहुंचे। यहां बड़ी संख्या में शाहरुख की एक झलक पाने के लिए उनके फैंस की भीड़ लगी थी। इस कार्यक्रम के वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे हैं। सोशल मिडिया पर कुछ यूजर्स का कहना है कि शाहरुख़ पर माता वैष्णों अपनी कृपा बरसायेंगी, इसलिये इस बार शाहरुख़ की फिल्म को जरुर हिट करवायें।
हाई सिक्युरिटी में पहुंचे मंदिर :
शाहरुख खान हाई सिक्युरिटी में मंगलवार रात माता वैष्णो देवी के मंदिर में दर्शन करने पहुंचे थे। मंदिर में दर्शन के लिए जाते हुए उनका एक वीडियो सोशल मीडिया वायरल हो रहा है। जिसमें शाहरुख अपने पर्सनल बाडीगार्ड और पुलिस के साथ जाते दिख रहे हैं। इस दौरान उन्होंने अपना चेहरा ढक रखा था। लेकिन फिर भी लोग उन्हें पहचान गए और वीडियो बनाने लगे थे। माता के मंदिर में दर्शन करने के लिए जा रहे श्रद्धालुओं को यह लगा कि किसी फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में वे यहां आए हैं। जबकि वो अपनी फिल्म की सफलता के लिये माता वैष्णों के दरबार में प्रार्थना करने आये है।
दुबई के बुर्ज खलीफा पर रिलीज होगा ट्रेलर :
शाहरुख खान की फिल्म जवान का ट्रेलर दुबई की सबसे ऊंची इमारतों में शुमार बुर्ज खलीफा पर रिलीज होगा। शाहरुख ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करके कहा कि जवाब का जश्न मनाने मैं 31 अगस्त की रात 9 बजे बुर्ज खलीफा पहुंच रहा हूं।