भारत में होने वाले सभी क्रिकेट मुकाबले अब इस चैनल पर देख सकेंगे।

क्रिकेट : क्रिकेट मैचों को लेकर भारत के दर्शकों में काफी क्रेज है, अब भारत में होने वाले सभी क्रिकेट मैचों की ब्रॉडकास्टिंग राइट्स के अधिकार अब अन्य चैनल को दे दिए गए हैं। जिसके कारण जिन मैचों को अब तक आप स्टार स्पोर्ट्स पर देखा करते थे, उन मैचों को अब आप किसी अन्य चैनल पर देखेंगे। भारत में क्रिकेट सबसे बड़ा लोकप्रिय खेल है। करोड़ों फैंस क्रिकेट देखना पसंद करते हैं। जिसके कारण टीम इंडिया के मैचों की ब्रॉडकास्टिंग राइट्स को लेकर काफी कंपनियों में रेस लगी रहती है।

इसी बीच भारत में होने वाले सभी क्रिकेट मैचों के ब्रॉडकास्टिंग राइट्स अब Viacom18 को दे दिए गए हैं। ऐसे में इन मैचों को लाइव टीवी पर स्पोर्ट्स 18 चैनल और मोबाइल पर जियो सिनेमा पर देखा जा सकता है। 1 सितंबर से टीम इंडिया के घरेलू सीरीज को आप यहां देख सकेंगे। Viacom18 ने अगले पांच सालों के लिए लीनियर और डिजिटल दोनों के लिए ये अधिकार लिये है।

टीम इंडिया को अगले पांच सालों में कुल 88 इंटरनेशनल मैच अपने घर पर खेलना है। इनमें 25 टेस्ट, 27 वनडे और 36 टी20 मुकाबले शामिल है। एक मैच के लिए बीसीसीआई ने कुल 45 करोड़ रुपये की आधारभूत बोली रखी थी। जिसमें डिजिटल के 25 करोड़ रुपये और टीवी के लिए 20 करोड़ रुपये थे। आपको बता दें कि इन मैचों के लिए Viacom18 कुल 67.8 करोड़ प्रति मैच की बोली लगाकर इसे अपने नाम कर लिया है। इसका मतलब है कि उन्होंने पांच सालों के लिए कुल 5966.4 करोड़ की बोली लगाई है। अब अगले पांच सालों तक प्रसारण का अधिकार Viacom18 के पास चला गया है।