मुस्लिम लड़कियों का गैर मुस्लिमों से शादी करने से रोकने निगरानी के लिये बनाया ग्रूप ‘आर्मी ऑफ मेहंदी’ मुस्लिम युवा गिरफ्तार।

वडोदरा (गुजरात) : लव जिहाद एक गंभीर मुद्दा है, यहाँ गुजरात के वड़ोदरा से खबर आई है कि गैर मुस्लिम लड़कों से मुस्लिम लड़कियों की होनी वाली शादियों का कथित तौर पर विरोध करने के लिए गुजरात में कुछ मुस्लिम नौजवानों को पुलिस ने हिरासत में लिया है, इन पर आरोप है कि अंतरधार्मिक जोड़ों को कथित तौर पर निशाना बनाते हैं, उन्हें परेशान करते हैं और सोशल मीडिया पर उनके वीडियो अपलोड करते हैं, इस सिलसिले में पुलिस ने लगभग 14 लोगों को हिरासत में लिया है, ग्रुप के तीन एडमिनिस्ट्रेटर्स मुस्तकीम शेख, बुरहान सैय्यद और साहिल शेख को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है।

इस ग्रुप में 500 लोग शामिल :

वडोदरा पुलिस ने बताया कि बुधवार को हिरासत में लिए गए 14 लोगों में से पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है, नौ लोगों से पूछताछ करने के लिए उन्हें अभी हिरासत में रखा गया है। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि कुछ आरोपियों द्वारा कुछ महीने पहले नैतिक पुलिसिंग के लिए बनाए गए ‘हुसैनी आर्मी’ नामक व्हाट्सऐप ग्रुप में 500 लोग शामिल हुए थे, बाद में आरोपियों ने इस ग्रुप का नाम बदलकर ‘मेंहदी की सेना’ कर दिया था। पुलिस ने बताया, ‘हुसैनी आर्मी’ समूह को हटाने के बाद, आरोपी ने ‘आर्मी ऑफ मेंहदी’ बनाई, जिसे हाल ही में हटाकर 254 सदस्यों वाला ‘लश्कर-ए-आदम’ नामक एक और समूह बनाया गया था.’’ जिसमें ये सभी मिलकर मुस्लिम युवतियों पर निगरानी करते थे, कि वो कहीं गैर मुस्लिम युवक के साथ तो संपर्क में नहीं है।

ऐसे ग्रुप से पुलिस को क्या है दिक्कत :

पुलिस का मानना है कि इस तरह के ग्रुप से धार्मिक समूहों के बीच दुश्मनी पैदा होने का खतरा है, और सांप्रदायिक माहौल ख़राब होने की संभावना होती है, पुलिस ने बताया, “इस ग्रुप का मकसद दूसरे मजहब के पुरुष के साथ देखे जाने पर अपने धर्म की महिलाओं पर नज़र रखना था। सदस्य ऐसे जोड़ों के गाड़ियों के नंबर का इस्तेमाल करके उनकी गतिविधियों पर नजर रखते थे और यह जानकारी जोड़ा जहां से गुजरता था, उस क्षेत्र में रहने वाले ग्रुप के दूसरे सदस्यों को देते थे.’’ पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘ये लोग नैतिक पुलिसिंग के नाम पर जोड़े को रोक कर उनकी पिटाई करते थे और उनका वीडियो सोशल मीडिया पर डालते थे. वे महिला के माता-पिता को ब्लैकमेल करने के लिए बुलाते थे (ताकि महिला को रिश्ता खत्म करने के लिए मजबूर कर सकें).”  उनकी इन्हीं गतिविधियों को लेकर पुलिस ने उन पर कार्यवाही की है।