सेवाकार्य : “सेवा एक नई पहल” ने किया 102 वर्षीय निराश्रित वृद्ध का अंतिम संस्कार।

विजय दुसेजा/बिलासपुर: कई बार व्यक्ति के जीवन में कुछ ऐसा हो जाता है, जिसके कारण उसके अंत समय में भी कोई नहीं होता , उदाहरण के तौर पर कोरोना के समय कई परिवारों में मात्र एक सदस्य ही जिन्दा बाख पाया, तब इस परिस्थिति में कौन साथ दे? ये सबसे बड़ा सवाल होता है, इसी स्थिति को ध्यान में रखकर कुछ संस्थायें आवश्यक व्यवस्थायें करवाती है।

सामाजिक संस्था ने किया निराश्रित का अन्तिम संस्कार कोनी रमताला मार्ग अवस्थित एक नई पहल+सुवाणी आश्रम में निवासरत 102 वर्षीय निराश्रित वृद्ध माताराम मंजुला जाधव जी जो कि महाराष्ट्र के सतारा जिले से भटक कर यहां तक आ पहुंची थी इन्ही माताराम का मोक्ष एकादशी की रात को निधन हो गया। जिसका अन्तिम संस्कार सामाजिक संस्था सेवा एक नई पहल द्वारा देवकीनंदन मुक्ति धाम में विधिवत किया गया।

इस नेक कार्य में आश्रम समन्वयक श्याम सुंदर तिवारी , दिव्ययान संचालक आशीष जयसवाल , ऑक्सिजन मेन राजेश खरे , विश्वंधारम संस्था प्रमुख चंद्रकांत साहू , रघुवीर देवांगन , सुनील गोयल , विकास सुल्तानिया , माधव मजूमदार , अरुण चौधरी , रेखा आहूजा , रंजीता कौर , संदीप शर्मा , महावीर बरगाह , आर्ट ऑफ लिविंग के विकास साहू , होटल व रेस्टोरेंट एसोसियेशन के चिंटू सौंथलिया तथा समस्त आश्रम वासियों व संस्था के संस्थापक सतराम जेठमलानी का सहयोग रहा।