सीएम बघेल “महिला आरक्षण कानून” पर कहा कि इस कानून को….।

रायपुर : महिला आरक्षण बिल को लेकर विपक्षी पार्टियाँ कुछ भी विरोध करने से बच रही है, संसद के विशेष सत्र के दौरान लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पारित हो गया। अब गुरुवार को ये बिल राज्यसभा में पेश किया जायेगा। इसी बीच मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल ने महिला आरक्षण बिल को लेकर बयान दिया है। महिला आरक्षण बिल के मुददे पर सीएम बघेल ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए धोखेबाज कहा है। यहाँ विपक्षी पार्टियाँ सीधे विरोध नहीं कर पा रही है, उन्हें महिला वोटों के नुकसान का डर सता रहा है।

सीएम भूपेश बघेल ने मीडिया से बातचीत में कहा, ”वे धोखेबाज हैं। जो महिला आरक्षण बिल लाया गया है, उसका कांग्रेस ने समर्थन किया है, लेकिन इसे जनगणना और परिसीमन होने के बाद लागू किया जाएगा। इसमें कई साल लगेंगे। सोनिया गांधी ने साफ कहा कि ऐसा होना चाहिए” इसे तत्काल प्रभाव से लागू किया जाए। लेकिन हमें ऐसा होता नहीं दिख रहा है। इसे 2024 के चुनाव में लागू किया जाना चाहिए।” सीएम भूपेश का कहना सीधा कहना है कि इसे अगले साल ही लागू कर दिया जाये।