स्वास्थ्य : क्या आपको कभी ऐसा लगा है कि आप जो खा रहे है या फिर पानी पीते हुये आपकी छाती के दाहिनी ओर कुछ अटक रहा है, तो सबसे पहले आप ये जानिये कि यह कोई चिंता की बात नहीं है, मनुष्य के शरीर में अगर बायें तरफ दर्द हो तो यह हार्टअटैक हो सकता है, उसमें भी जरुरी नहीं कि यह दर्द हार्टअटैक से ही सम्बंधित हो यह एसिडिटी और गैस के कारण भी हो सकता है, शरीर में जब गैस की समस्या बढ़ जाती है तो शरीर के विभिन्न हिस्सों में अजीब तरीके से दर्द होने लगता है।
आइये पहले जानिये हार्ट अटैक के लक्षण :
- सीने में दर्द या बेचैनी। …
- कमजोरी, चक्कर आना या बेहोशी महसूस होना।
- जबड़े, गर्दन या पीठ में दर्द या बेचैनी।
- एक या दोनों हाथों या कंधों में दर्द या बेचैनी।
- सांस लेने में कठिनाई।
आइये अब जानते है मुख्य बात – आमतौर पर बायें तरफ दिल होता है तो यह हार्ट से सम्बंधित परेशानी हो सकती है, लेकिन यदि यह दाहिने तरफ की समस्या है तो यह आहार नली से सम्बंधित हो सकती है, आहार नली में जब कफ बढ़ जाता है तो कुछ भी खाने और पीने में अटकता हुआ महसूस होता है, यह डरने या चिंता करने की बात नहीं है, जब आपके शरीर में लम्बे समय से सर्दी और और काफ जमा हुआ रहता है तो यह आहार नली को जाम कर देता है तब यह समस्या होती है, इसका मुख्य कारण बदलते हुये मौसम में सर्दी ना निकला पाने के कारण होता है, सर्दी की आमतौर पर जो दवाइयां ली जाती है उसमें सर्दी की दो प्रकार के मुख्य फोर्मुले की दवाइयां होती है, जिसमें एक दवाई सर्दी को पिघलाकर बाहर करती है और दूसऋ सुखाती है, सुखाने वाली दवाई का असर ज्यादा होता है, जो आगे चलकर माईग्रेन की समस्या खड़ी कर सकती है, सर्दी और कफ सूखने के कारण ही यह समस्या खड़ी हो जाती है।
इसका अचूक इलाज क्या है :
इसका सस्ता और सरल एक ही इलाज रात को सोते समय जितना हो सके उतना शुद्ध सरसों का तेल नाक के दोनों नथुनों में रोज डालकर सोयें, सप्ताह भर में यह पूरे तरीके से थी हो जायेगा, लेकिन ये ध्यान रखें कि यह नाक में डालने के बाद काफी जलता है, लेकिन अगर आप डॉ. के पास जाते है तो सिर्फ आपके पैसे खर्च होंगे, इलाज के लिये यही सबसे बेस्ट है, और दूसरी तरफ किसी चीज का इलाज करवाने से बेहतर है परहेज करना।