बच्चों की स्कूल वैन में लगी आग, बच्चों को वहीँ छोड़कर भाग निकला ड्राइवर, यहाँ हुई घटना देखें विडियो।

बिलासपुर : स्कूल भेजने वाले बच्चों को भरोसे के हाथों में देना जरुरी है, कोई भी घटना जीवन भर का दर्द दे सकती है, ऐसा ही एक दर्दनाक हादसा टल गया, बच्चों को लेकर स्कूल छोड़ने जा रहे वैन का पेट्रोल पाइप फट गया। इससे वैन में आग लग गई। इससे हड़बड़ाए ड्राइवर ने किसी तरह बच्चों को बाहर निकाला। इसके बाद बच्चों को मौके पर वहीँ छोड़कर भाग निकला। हादसे में एक बच्ची का हाथ झुलस गया है। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहाँ बच्ची घटना से घबराई हुई है।

वहीं अन्य सभी बच्चे सुरक्षित हैं। पुलिस ने वैन जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। तखतपुर में रहने वाले अतुल केशरवानी की 14 साल की बेटी आराध्या केशरवानी आत्मानंद स्कूल की छात्रा है। छात्रा वैन से स्कूल आना-जाना करती हैं। शुक्रवार की सुबह वह अपने अन्य साथियों के साथ वैन से स्कूल जा रही थी। पुराना थाना के पास वैन का पेट्रोल पाइप फट गया। इससे वैन में आग लग गई। जहाँ सभी बच्चे घबरा गये, अभी बाकी बच्चे सुरक्षित है।

आग लगते ही बच्चों में चीख-पुकार मच गई थी। ड्राइवर ने किसी तरह वैन को रोका। इसके बाद उसने सभी बच्चों को बाहर निकाला। आग से आराध्या का हाथ झुलस गया। आसपास के लोगों ने किसी तरह उपर से पानी डालकर आग को बुझाया।हादसे की जानकारी लगते ही परिजन भी हड़बड़ा गए। इधर लोगों ने झुलसी छात्रा को अस्पताल भेजा।

स्कूल वैन में आग लगने की सूचना मिली है। वैन को कब्जे में लेकर घटना की जांच की जा रही है। 

: सुम्मत साहू थाना प्रभारी तखतपुर