बिलासपुर : गणेश विसर्जन तीन – चार दिन लगातार चलता है और युवकों के गुटों में मारपीट की घटनायें सामने आ जाती है, ऐसी ही एक घटना तोरवा क्षेत्र के ग्राम ढेका की है, जहाँ गणेश विसर्जन के लिए जा रहे युवकों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद दोनों पक्ष के बीच मारपीट हो गई। मारपीट में गणेश विसर्जन के लिए जा रहे एक दर्जन से अधिक युवकों को चोटें आई हैं। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा है। पुलिस की टीम युवकों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है। तोरवा क्षेत्र के ढेका में युवकों ने गणेश प्रतिमा स्थापित की थी। गुरुवार की शाम युवक गणेश विसर्जन के लिए डीजे पर नाचते हुए जा रहे थे। इसी दौरान युवकों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। अधिकतर युवक मारपीट के दौरान घायल हो गये।
मारपीट के दौरान देखते ही देखते एक पक्ष के युवक लाठी और रॉड लेकर वहां आ गए। युवकों ने गणेश विसर्जन के लिए जा रहे दूसरे पक्ष पर हमला कर दिया। हमले में ढेका में रहने वाले विष्णु, सुरेश मौर्य, अमर, संजीव, अनिल बघेल, विशेष, नान्हू, राहुल, सौरभ, नीरज, नमन, अभिषेक, विशाल और हरी मौर्य समेत अन्य युवकों को चोटे आई है। घटना की सूचना पर पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेज दिया है। पुलिस की टीम घायल युवकों से पूछताछ कर घटना के संबंध में जानकारी जुटा रही है। इसके आधार पर आगे की कार्यवाही की जायेगी। युवकों के बीच जमकर मारपीट की खबर है।